फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Called friend's brother from home and shot him in the chest

Panipat News: दोस्त के भाई को घर से बुलाकर छाती में मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Called friend's brother from home and shot him in the chest
पानीपत। शहर के सेक्टर-6 की रेलवे फाटक के पास शनिवार तड़के करीब चार बजे तहसील कैंप के एक युवक को उसके भाई के दोस्तों ने छाती में गोली मार दी। आरोपियों ने उसके भाई की शुक्रवार रात को शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी के बाद रंजिशन वारदात काे अंजाम दिया। उन्होंने शराब पार्टी के दौरान कही बातों की रंजिश में दोस्त को फोन कर बुलाया था, लेकिन उसकी जगह उसका भाई घर के बाहर आ गया। वे उसी को सेक्टर-6 रेलवे फाटक के पास ले गए। जहां उसकी छाती में गोली मार दी। गोली छाती दाईं और से आर पार हो गई। आरोपी दोस्त उसे जिला नागरिक अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक ने अपनी पत्नी को कॉल कर इस वारदात की जानकारी दी। फिर परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के परिजनों सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों की धरपकड़ की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील कैंप निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त श्याम की मां देवी मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल है। वह अपने दोस्त कर्ण के साथ श्याम की मां का हाल जानने के लिए शुक्रवार रात को अस्पताल में गया था। वह रात 12 बजे वहां से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में वह बस स्टैंड के पास सिगरेट पीने लगे। इस दौरान उन्हें अंकुश, रानी व एक हांसी का रहने वाला युवक मिला। अंकुश उनका दोस्त है। अंकुश ने उन्हें शराब पार्टी करने की बात कही। वह अंकुश के साथ उसकी कार में बैठकर टोल प्लाॅजा की ओर चले गए। यहां पर उन्होंने कार में बैठकर शराब पी। फिर बाबरपुर के पास एक ढाबे पर खाना खाने लगे। इस दौरान अंकुश की उससे मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर आकर सो गए। सुबह चार बजे अंकुश ने उसको फोन किया तो उसके बड़े भाई दीपक ने फोन उठाया। वह घर से बाहर निकला तो अंकुश, रानी व एक अन्य युवक उसे अपनी कार में बैठाकर सेक्टर छह के फाटक पर ले गए और उसको गोली मार दी। दीपक ने अपनी पत्नी मानवी को कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। दीपक को गोली मारने का उन्हें अब तक कारण नहीं पता है। सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसके भाई ने भी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गोली मारने के बाद बनाई वीडियो-

अंकुश ने दीपक की छाती में गोली मारने के बाद उसकी वीडियो भी बनाई। जिसमें अंकुश से पूछा गया कि उसको गोली किसने मारी है। इसमें दीपक कह रहा है कि उसको अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। दीपक ने बताया कि वीडियो में ऐसा न बोलने पर उसके परिवार को खत्म करने धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed