फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CA missing under suspicious circumstances, woman lawyer accused of blackmailing, case

Panipat News: सीए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, महिला वकील पर ब्लैकमेल करने का आरोप, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
CA missing under suspicious circumstances, woman lawyer accused of blackmailing, case
सीए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, महिला वकील पर ब्लैकमेल करने का आरोप, केस
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत, बोली-आरोपी वकील दुराचार में फंसाने की धमकी दे मांग रही थी एक करोड़
इसराना थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, सीए की तलाश तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत/इसराना। इसराना थाना क्षेत्र निवासी एक सीए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सीए की पत्नी ने इसके पीछे एक महिला वकील पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि महिला वकील ने उसके पति पर दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कराने का डर दिखाकर एक करोड़ रुपये की मांग की है। आरोपी महिला वकील की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उनका पति कहीं चला गया। शिकायत के आधार पर फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सीए है। उनका पानीपत में गोहाना रोड पर कार्यालय है। पास में ही एक महिला वकील का भी कार्यालय है। वे एक दूसरे से बातचीत करते थे। उसके पति ही उसका पूरा खर्च उठाते थे। आरोप है कि महिला वकील के मन में लालच आ गया और फिर महिला वकील ने उसके पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कभी आत्महत्या की धमकी देती तो कभी दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगी। महिला वकील दो अगस्त को उनके घर भी आई और हंगामा किया। इसके बाद मानसिक रूप से प्रताड़ित कर महिला वकील उसके पति को 20 अक्टूबर को घर से ले गई, जिसके बाद से उसके पति का कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन



प्रताड़ना से तंग आ पहले भी कर चुके आत्महत्या का प्रयास
पत्नी ने बताया कि महिला वकील की वजह से उसका पति आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहा था। जिस वजह से उसका पति 22 अगस्त को आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। इसके बावजूद आरोपी महिला लगातार दबाव बना रही थी। आरोप है कि महिला कह रही थी कि पत्नी को तलाक दो, नहीं तो दुराचार के मुकदमे में फंसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर थाना में भी दे चुकी शिकायत
महिला ने बताया कि महिला वकील 14 अक्टूबर को शहर थाना पुलिस को भी उसके पति के खिलाफ शिकायत दे चुकी है, ताकि दबाव बनाया जा सके। इसके बाद 15 अक्टूबर को उसने नया फोन और 60 हजार रुपये नकद लेकर शिकायत वापस ले ली। फिर महिला वकील ने समझौते के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग की।



वर्जन
महिला ने सीए पति की गुमशुदगी संबंधी शिकायत दी है। साथ ही एक महिला वकील पर पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लापता सीए की तलाश की जा रही है। उसके मिलने पर ही आरोपों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
---बलराज सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed