{"_id":"678333028bf33c390708ebce","slug":"ca-association-elections-557-voted-decision-will-be-taken-tomorrow-panipat-news-c-244-1-pnp1007-130447-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए एसोसिएशन चुनाव : 557 ने किया मतदान, कल होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए एसोसिएशन चुनाव : 557 ने किया मतदान, कल होगा फैसला
विज्ञापन
पानीपत। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ब्रांच के अगले कार्यकाल के लिए शनिवार को मतदान किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तरी क्षेत्रीय काउंसिल के सचिव सीए नव्या मल्होत्रा रही। चुनाव के दौरान 872 में से 557 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। अब 13 जनवरी को नोएडा में इनकी गिनती की जाएगी। जिसमें सभी आठ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
सेक्टर-25 स्थित सीए शाखा में शनिवार को सुबह मतदान शुरू किया। यह शाम तक चला। जिसमें प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य के लिए आठ सीए चुनाव मैदान में उतरे। इनमें सीए भूपेंद्र दीक्षित, सीए जितेंद्र बांगा, स्वाति गर्ग मित्तल, दीपक गोयल, सोनू गोयल, रजनी गोयल, जीत रेवड़ी और कंवरजीत सिंह रहे। यहां 872 में से 557 सीए ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्रांच के चेयरमैन सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि 2025 से 2029 तक के लिए प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए 557 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसको लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी।
आठ में से छह संभालेंगे पद
चेयरमैन जगदीश धमीजा ने बताया कि मतों की गणना 13 जनवरी को नोएडा में की जाएगी। उसी दिन इसके परिणाम जारी किए जाएंगे। आठ में से सबसे अधिक वोट लेने वाले छह पदाधिकारी के लिए तय होंगे। ये छह आपस में मिलकर अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनको 28 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी। शाखा के संविधान अनुसार चेयरमैन बनने वाला व्यक्ति दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकता।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।