फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bypass could not even withstand the first rain of monsoon, soil slipped every 20 to 50 meters

मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका बाईपास, हर 20 से 50 मीटर पर खिसकी मिट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bypass could not even withstand the first rain of monsoon, soil slipped every 20 to 50 meters
सनौली रोड पर ड्रेन नंबर-2 के साथ निकलने वाले गांव छाजपुर से बरसत तक बना 11 किलोमीटर लंबा बाईपास मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका। अभी इसके निर्माण को एक वर्ष भी नहीं हुआ और बारिश से सड़क के किनारों की हर 20 से 50 मीटर पर मिट्टी हटने लगी है और सड़क धंसने लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 21 करोड़ रुपये की लागत से बने बाईपास की सड़क के दोनों तरफ के कर्ब ( सड़क के दोनों ओर लगाए जाने वाले सीमेंट के ब्लॉक) , चैनल ( कर्ब के साथ लगाए जाने वाले सीमेंट के ब्लॉक) और क्रैश बैरियर बारिश के बाद कई जगह से धंस गए हैं। सड़क के बीच में कई जगह पर पैचवर्क तक किया जाने लगा है। किनारों की मिट्टी हटने से सड़क धंसने पर उखड़े कर्ब और चैनलों को सड़क के दोनों तरफ सड़क पर ही रखवा दिया गया। जिसका नतीजा ये है कि अभी से बाईपास खस्ताहाल होना शुरू हो गया है। इस बाईपास से आसपास के 8 गांव के ग्रामीणों के साथ ही अन्य लोगों को लाभ मिलता था। अब ये बाईपास लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश से चंडीगढ़ आने जाने के लिए बनवाया गया था बाईपास
उत्तर प्रदेश से करनाल-चंडीगढ़ की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए बाईपास को बनाया गया था, ताकि वाहनों को शहर के अंदर से न आना-जाना पड़े। इस प्रोजेक्ट की घोषणा मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में की गई थी। जो महज लापरवाही की वजह से परवान नहीं चढ़ पाई। घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बबैल के ग्रामीणों ने बताया कि बाईपास की सड़क के नीचे बिछाई गई मिट्टी खिसक रही है। हाईवे नीचे से से खोखला हो रहा है। हाईवे की सड़क पर कई जगह पर गहरी दरारें आ गई तो पैचवर्क किया जाने लगा, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।

वर्जन-
बाईपास में अनियमितताओं का मामला संज्ञान में आया है। इसका बाईपास का चार्ज मेरे पास कुछ दिन पहले ही आया है। इसका बारीकी से निरीक्षण करवाया जाएगा और जो भी अनियमितताएं होंगी, उनको दूर करवाया जाएगा।
- रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed