फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By stealing data, the entrepreneur demanded a share in the company, case registered

Panipat News: डाटा चोरी कर उद्यमी से मांगा कंपनी में हिस्सा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
By stealing data, the entrepreneur demanded a share in the company, case registered
पानीपत। टेक्सटाइल उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने का झांसा देकर आरोपी ने पहले नौकरी पा ली। फिर कंपनी के खरीदारों का डाटा चोरी कर लिया। आरोपी ने उद्यमी को उनकी साख खराब करने की धमकी दी और उससे पैसे भी एैंठे। अब आरोपी उद्यमी से उसकी कंपनी में हिस्सा मांग रहा था। उद्यमी ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंसल सुशांत सिटी निवासी विवेक नागपाल ने बताया कि उसका सेक्टर 29 में विरेन इंटरनेशनल के नाम से एक्सपोर्ट हाउस है। वह होम फर्निशिंग के उत्पादों का निर्यात करता है। उसके साथ उसका बेटा विरेन नागपाल भी काम करता है। जनवरी 2023 में राकेश वर्मा निवासी भटनागर, रोहतक उनके पास नौकरी के लिए आया था। उसने कहा कि वह उनका निर्यात बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसलिए वह 60 हजार रुपये मासिक वेतन लेगा। वह इसके लिए राजी हो गए। राकेश उनकी कंपनी का बिजनेस डेवलेपमेंट विभाग देखने लगा, वह उसे नियमित रूप से 60 हजार रुपये मासिक वेतन दे रहे थे, लेकिन उनके बिजनेस को इससे कोई खास लाभ नहीं हो रहा था। राकेश निर्यात बढ़ाने के लिए काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

इसके विपरीत वह अपना अलग से व्यापार करने लगा। उसने उनके कुछ उत्पाद भी चोरी किए। जब उन्होंने उसे टोका तो उसने चालाकी से उनके दिए गए लैपटाॅप से उनके ठेकेदार और खरीदारों का डाटा भी चुरा लिया। कुछ डाटा खराब कर उनके व्यापार को नुकसान पहुंचाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह उल्टा उन्हें धमकाने लगा कि वह उनके खरीदार व ठेकेदार के सामने झूठे इल्जाम लगाकर उसे व उसके परिवार को बदनाम कर देगा। उसने धमकी दी कि अगर बदनामी से बचना है तो वेतन के अलावा 50 हजार रुपये मासिक उसे दिया जाए। उन्होंने दिसंबर 2023 तक उसे 60 हजार रुपये के अलावा 50 हजार रुपये अतिरिक्त दिए। इसके बाद वह उनकी फर्म में अपनी हिस्सेदारी करने का दबाव उन पर डालने लगा। उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकियां भी दी। उन्होंने अब परेशान होकर आरोपी की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है।

अंबाला छावनी में रामबाग रोड से निशात बाग मेन रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed