{"_id":"62572ffd1d87335a8867230a","slug":"by-placing-hanuman-chalisa-on-the-head-1100-women-will-take-out-a-padyatra-panipat-news-knl104793431","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर हनुमान चालीसा रखकर 1100 महिलाएं निकालेंगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर हनुमान चालीसा रखकर 1100 महिलाएं निकालेंगी पदयात्रा
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर 1100 से महिलाएं अपने सिर पर हनुमान चालीसा रखकर काशी गिरी मंदिर से देवी मंदिर तक पदयात्रा निकालेंगी। कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए जिले की सभी संस्थाएं एकजुट होकर तैयारी कर रही हैं। हनुुमान जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं हनुमान चालीसा सिर पर रखकर पदयात्रा निकालेंगी।
हनुमान जन्मोत्सव पर शहर की सुखशांति को लेकर इंसार बाजार स्थित हनुुमान मंदिर में अमृत कुंभ तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत पर गंगाजल का मंत्रोच्चारण के साथ आह्वान किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पिछले 12 दिन से चल रही है। मंदिर के पुजारी पंडित देवनारायण उपाध्याय अमृत कुंभ की प्रक्रिया कर रहे हैं। 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन रथयात्रा में पूर्वी घाटी के हनुमान जी पूरे शहर की परिक्रमा करेंगे और पूरे शहर में अमृत कुंभ की प्रक्रिया से गुजरे गंगाजल का छिड़काव किया जाएगा।
108 महिलाएं अपने घर से बनाकर लाएंगी प्रसाद
शहर की 108 महिलाएं अपने घर से प्रसाद बनाकर लाएंगी। इसी से हनुुमान जी को भोग लगाया जाएगा। प्रसाद बनाने के लिए संस्थाओं की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मेयर अवनीत कौर और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी अपने घर से प्रसाद बनाकर लाएंगी। इसी के साथ 56 भोग का विशेष भोग भी चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
पदयात्रा के साथ निकलेंगे 108 हनुमान स्वरूप
पदयात्रा के साथ 108 हनुुमान स्वरूप शहर की परिक्रमा करेंगे। जिले की सभी हनुमान सभा इस बार एक साथ मिलकर हनुुमान स्वरूप निकालेंगे। हनुमान स्वरूप धारण करने के लिए 51 दिन पहले से ही व्रत धारण किए हुए हैं। और 51 दिन से हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं।
सालासर से लाए हुए 2100 ध्वज लेकर चलेंगे श्रद्धालु
हनुमान जन्मोत्सव के लिए महीने भर पहले ही ज्ञानानंद महाराज और अन्य श्रद्धालु सालासर बालाजी पर 2100 ध्वज चढ़ाकर पानीपत लाए थे। इन्हीं ध्वज को लेकर पदयात्रा में शामिल हुआ जाएगा। इसी के साथ चार किलोमीटर की यात्रा में 101 मंच लगाए गए हैं। जिसमें 36 बिरादरी के 36 मंच और अन्य दुकानदारों के स्वागत मंच होंगे। हनुमान स्वरूप का स्वागत किया जाएगा।
सबसे भव्य हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी पूरी
अभी तक जिले में यह सबसे भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में हनुमान जी के 11 हजार ध्वज लगाए जाएंगे। इसी के साथ 1100 हनुमान चालीसा लेकर महिलाएं पदयात्रा में शामिल होंगी। - हरीश बंसल, कोषाध्यक्ष वृंदावन ट्रस्ट
नवरात्र के पहले दिन से गंगाजल को सिद्ध किया जा रहा है। रोजाना मंत्रोच्चारण से गंगा जल हनुमान जी और माता दुर्गा के आगे सिद्ध किया जाता है। यह गंगाजल 16 अप्रैल को शहर में छिड़काव किया जाएगा। जिससे शांति बनी रहेगी। - पंडित देवनारायण उपाध्याय