फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By-election will be held on June 15 for 28 Panch posts in the district

Panipat News: जिले में 28 पंच पद पर 15 जून को होगा उपचुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
By-election will be held on June 15 for 28 Panch posts in the district
पानीपत। जिले के विभिन्न गांवों के 28 पंचों के लिए 15 जून को होंगे। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 मई को सायं तीन बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। इस बीच 29 मई को राजपत्रित अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए नामांकन 30 मई तक ( 29 मई राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) नामांकन कराया जा सकेगा। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में प्रातः 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शनिवार 31 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार दो जून को सायं तीन बजे तक उम्मीदवार की ओर से नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 15 जून को सुबह आठ से सायं छह बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed