{"_id":"60e609478ebc3ebc8606b4bc","slug":"by-becoming-a-friend-of-the-father-the-youths-were-cheated-of-45-600-thousand-rupees-panipat-news-knl757216184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का दोस्त बनकर युवकों से 45,600 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का दोस्त बनकर युवकों से 45,600 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
पानीपत। पिता का दोस्त बनकर सेक्टर 12 के दो युवकों के खाते से ठग ने धोखाधड़ी से 45,600 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने खुद को युवक के पिता का दोस्त बताया था और फिर उसने मदद मांगी थी। ठग के कहने पर युवकों ने पेटीएम का लिंक जैसे ही डाउनलोड किया दो अलग-अलग खातों से 45,600 हजार रुपये कट गए।
सेक्टर-12 निवासी अमनदीप ने बताया कि वह बिल्डिंग निर्माण का काम करता हैं। उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनके पिता मनजीत सिंह का दोस्त बताया और कहने लगा कि उसे किसी काम से पानीपत आना है। वो साथ में नकदी नहीं लाना चाहता, क्योंकि इसमें रिस्क है। सामने वाले ने उससे गूगल पे का नंबर मांगा, लेकिन वो गूगल पे का प्रयोग नहीं करता।
फिर सामने वाले उससे उसके किसी दोस्त का नंबर मांगा उसने अपने दोस्त का नंबर दे दिया। फिर उसके दोस्त के बैंक खाते की डिटेल पूछी और खाते से 9600 रुपये की निकासी कर दी। दोबारा फिर ठग ने उसे फोन किया और कहा कि उसके खाते में पेमेंट पेडिंग दिखा रहा है। ठग ने उसे कहा कि पेटीएम का लिंक भेजा है इसे स्कैन कर लो। जैसे ही उसने लिंक को स्कैन किया उसके खाते से तीन बार में 36 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसने पुलिस को ठग के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।