फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buying tickets is now easier with QR code

Panipat News: क्यूआर कोड से अब टिकट लेना हुआ आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Buying tickets is now easier with QR code
- रेलवे स्टेशन पर डिजिटल भुगतान बना सहूलियत, यात्रियों को मिल रही राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जिले में रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर अब डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है। पानीपत रेलवे स्टेशन पर हर दिन 25 हजार से ज्यादा यात्री रेल से सफर करते हैं। इस सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। पहले जहां यात्रियों को केवल नकद भुगतान के जरिये टिकट खरीदना पड़ता था। वहीं अब क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट लेना आसान हो गया है। आज के समय में अधिकांश लोग डिजिटल लेन-देन को प्राथमिकता दे रहे हैं। मोबाइल वॉलेट, यूपीआई, क्यूआर कोड और कार्ड से भुगतान करने की सुविधा लोगों को तेज, सरल और सुरक्षित लगती है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत के दौरान यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि डिजिटल भुगतान की सुविधा उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है।
स्थानीय यात्री रमेश कुमार ने बताया कि पहले जब भी टिकट लेने आता था, अगर जेब में नकद कम होता तो या तो एटीएम ढूंढ़ना पड़ता था या लाइन से हटना पड़ता था लेकिन अब डिजिटल भुगतान से मिनटों में भुगतान कर टिकट लेना संभव हो गया है। आजाद नगर की कविता ने बताया कि क्यूआर कोड से टिकट पेमेंट करना बहुत आसान और सुविधाजनक है। भीड़-भाड़ में जल्दी टिकट मिल जाता है और कैश की जरूरत नहीं पड़ती। महिलाओं के लिए यह व्यवस्था और भी ज्यादा सुविधाजनक है।
विज्ञापन

यात्रियों का बचेगा समय

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि यह कदम सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत लिया गया है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और रेलवे को भी नकद के संचालन में सहूलियत होगी। साथ ही यह प्रक्रिया लेन-देन में पारदर्शिता लाने का भी कार्य कर रही है। रेलवे प्रशासन इस दिशा में और भी सुधार लाने की योजना पर काम कर रहा है। हर काउंटर पर डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाए हैं। यात्री मोबाइल से स्कैन कर भुगतान कर सकते हैं। इससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित हो गई है। डिजिटल भुगतान का एक और फायदा यह है कि इससे खुले पैसे की समस्या नहीं रहती। अक्सर देखा जाता था कि टिकट काउंटर पर पैसे खुले न होने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब डिजिटल पेमेंट से यह परेशानी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed