फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bussnessmans, budgat, hope, suwidha, mile

उद्यमियों को बजट से उम्मीद, बोले सुविधा मिले तो उठे उद्योग

Sun, 22 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 22 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
bussnessmans, budgat, hope, suwidha, mile
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। नोटबंदी के बाद बड़ा झटका सहकर बैठे उद्यमियों को बजट से उम्मीद है। वे इस बजट में वार्षिक आय की दर बढ़ने के साथ उद्यमियों को सस्ती और पर्याप्त बिजली मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। उद्यमियों ने सरकार से औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत बनाने की मांग की है।  अमर उजाला माई सिटी ने शहर के कुछ उद्यमियों से बात कर बजट को लेकर उनकी उम्मीदों के बारे में जाना। उद्यमियों ने खुलकर अपनी उम्मीदों के बारे में बताया।

फोटो कोट्स
पानीपत के उद्योग को लंबे अरसे से कई सुविधाओं की दरकार है। सरकार इस बजट में हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके अलावा शहर को स्वच्छ बनाया जाए। हैंडलूम का अलग से सेक्टर डेवलप किया जाए। इससे उद्यमियों को काम आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

रमेश वर्मा, प्रधान, हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन पानीपत।

फोटो कोट्स
औद्योगिक इंफ्रास्ट्रेक्चर मजबूत किया जाए। इंडस्ट्री को सस्ती जमीन और बिजली भी उपलब्ध कराई जाए। इससे उद्योगपति प्रोत्साहित होंगे। इस बजट में व्यापारियों की सुविधाओं पर खासकर ध्यान दिया जाए। औद्योगिक इकाइयों को दिए जाने वाले ब्याज की दर भी कुछ कम की जाए। इससे उद्यमियों को व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद खंडेलवाल, उद्यमी।

फोटो कोट्स
सरकार इस बजट में वार्षिक आय को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करे। व्यापारियों को ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम को अपनाने में कोई दिक्कत नहीं है। सरकार इस प्रणाली पर लगने वाले सर्विस टैक्स हटाए। स्टेट और नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बंद हों। इस तरह के चार्ज को पेट्रोल, डीजल की कीमतों में जोड़ा जाएं। सस्ती बिजली दी जाए।

राकेश चुघ, उद्यमी।

फोटो कोट्स
सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी लेकर आए। इसके बाद ही मेक इन इंडिया का सपना साकार हो सकता है। साथ ही उनकी समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर हो। इनकम टैक्स का स्लैब 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जाए। इसी प्रकार वार्षिक आय पर छूट की सीमा भी बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जाए।
ओपी मिगलानी, उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed