फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BUSINESSMAN died in hospital

अस्पताल में उपचाराधीन धागा कारोबारी सुरेश गर्ग ने 15वें दिन तोड़ा दम

Mon, 15 Jul 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
BUSINESSMAN died in hospital
शिवनगर निवासी प्रसिद्ध धागा कारोबारी सुरेश गर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान 15वें दिन दम तोड़ दिया। उघमी ने 30 जून को शहर की सुप्रसिद्ध फर्म के लोगों की 2 करोड़ रुपयों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुद को गांव बिंझौल की नहर किनारे अपनी ही कार में, अपनी ही लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार ली थी। 8 मरला चौकी इंचार्ज एएसआई सुभाष ने बताया कि सोमवार को परिजनों के बयान पर उद्यमी का पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। साथ ही बयानों के आधार पर आगामी कार्रवई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कारोबारी सुुरेश गर्ग द्वारा बिंझौल गांव के पास अपनी कार में लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मार ली थी। जिसके बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस मौके पर पहुंचे व एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला कर मौके से कई साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद परिजन घायल उघमी सुरेश को लेकर बिशन स्वरूप कॉलोनी के एक निजी अस्पताल ले कर गए। जहां पर डॉक्टरों ने इसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। बाद में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हुए उघमी को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर रविवार को 15वें दिन उपचार के दौरान जिंदगी की जंग लड़ते हुए सुरेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed