{"_id":"6045436e8ebc3ec8967e0305","slug":"businessman-commite-suicide-panipat-news-knl63371234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को लेकर भाई के घर मुबंई गई थी पत्नी, वेस्ट कारोबारी पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को लेकर भाई के घर मुबंई गई थी पत्नी, वेस्ट कारोबारी पति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सेक्टर-6 निवासी वेस्ट कारोबारी ने शनिवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पड़ोसी रात साढ़े दस बजे कारोबारी के घर गया तो फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। घटना के समय कारोबारी की पत्नी अपने बेटे के साथ मुंबई गई थी, जिन्हें सूचना देने पर रविवार की दोपहर एक बजे वे फ्लाइट से दिल्ली और वहां से पानीपत पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि पंकज पांडे (50) पुत्र वेदनाथ पांडे करीब 20 साल से परिवार समेत पानीपत सेक्टर-6 में रह रहे थे। उनकी बरसत रोड पर आयुष इंटरनेशनल के नाम से फैक्टरी है। पंकज वेस्ट का कारोबार करता था। पंकज की पत्नी अपने बेटे आयुष्मान (18) के साथ एक सप्ताह पहले अपने भाई के घर मुंबई गई थी। इसी बीच शनिवार रात 10 बजे पंकज का पड़ोसी घर के अंदर गया तो उन्हें चुन्नी से बनाए गए फंदे से पंखे के सहारे लटका देखा। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। रविवार दोपहर पत्नी और बेटा सामान्य अस्पताल पहुंचे। पंकज के साले हरीश के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
नया सत्र शुरू होने से पहले मामा से मिलना चाहता था आयुष्मान
परिजनों ने बताया कि आयुष्मान पंकज का इकलौता बेटा है। जिसने हाल ही में बीकॉम में दाखिला लिया था। कक्षाएं शुरू होने से पहले वह मामा के साथ मुंबई घूमना चाहता था, इसलिए वह अपनी मम्मी के साथ मामा के घर गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि जब वह वापस आएगा तो पिता का साया सिर से उठ चुका होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक पंकज के साले हरीश के बयान पर पंचनामा भरवाया और शव का पोस्टमार्टम कराकर 174 की कार्रवाई की है।
-इंस्पेक्टर सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी