फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Business organizations came face to face on the issue of corporation

निगम के मुद्दे पर व्यापारी संगठन आए आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Business organizations came face to face on the issue of corporation
पानीपत। मेयर अवनीत कौर के साथ बैठक करते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रापर्टी टैक्स ब्रांच में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर निगम पर व्यापारी संगठन आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ जनहित का हवाला देते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के बाजार प्रधान निगम प्रशासन से मिलकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं संयुक्त व्यापार मंडल समिति के बाजार प्रधानों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उनका कहना है कि निगम कार्रवाई कर रहा है, फिर बार-बार निगम अधिकारियों से मिलने का औचित्य नहीं।
विज्ञापन

मंडल बाजार प्रधानों का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे शहर में हस्ताक्षर अभियान तक चलाएंगे। जबकि समिति के बाजार प्रधानों का कहना है कि कार्रवाई का काम निगम प्रशासन या सरकार का है। इसमें बाजार प्रधानों की कोई भूमिका नहीं। यह सिर्फ दबाव बनाने की बात है।
विज्ञापन

चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
निगम में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर आयुक्त एवं मेयर से मिले थे। अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो शहर में हस्ताक्षर अभियान तक चलाया जाएगा। हमारी लड़ाई प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी को लेकर है। मेयर से भी आग्रह किया गया है कि वे पार्षदों के साथ बैठकर लंबित फाइलों का निपटान करवाएं। शुक्रवार से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी ताकि शहर के लोगों का इसका लाभ मिल सके। - अनिल मदान, प्रधान, रेलवे रोड बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर एवं आयुक्त से मिले थे
नगर निगम के भ्रष्टाचार के प्रकरण पर सोमवार को निगम आयुक्त व मेयर अवनीत कौर से मिले थे। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण पर जांच चल रही है। इसकी जांच निगम के एसई को दी है, लेकिन वे छुट्टी पर हैं। उनके आने के बाद निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों और दलालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनके सामने कुछ सुझाव रखे गए हैं ताकि शहरवासियों को राहत मिले। -सुनील अरोड़ा, प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल।
सिर्फ निगम पर बनाना चाहते हैं दबाव
संयुक्त व्यापार मंडल के कुछ बाजार प्रधान जबरदस्ती निगम के काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि ये काम उनका नहीं निगम प्रशासन, विधायक, मेयर या पार्षदों का है। ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। बाजार प्रधानों ने बाजार की समस्याओं की जगह शहर की समस्याओं को तरजीह दे रहे हैं। - राजेश सूरी, प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल समिति

शहर का भटकाना चाहते हैं ध्यान
संयुक्त व्यापार मंडल के कुछ बाजार प्रधान मुख्यमंत्री नामित सदस्य हैं, जो लोगों की शिकायतें लेते हैं, वे इस मामले में खुद शिकायत कर रहे हैं। कभी विधायक, मेयर तो कभी आयुक्त से मिल रहे हैं जबकि इसका कोई औचित्य ही नहीं बनता। - सुरेश बवेजा, जिला प्रधान व्यापार मंडल हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed