{"_id":"6a7a3eed53a872781c0b6a90","slug":"business-crippled-as-gt-road-service-lane-disintegrates-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162201-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड की सर्विस लेन उखड़ी तो चौपट हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड की सर्विस लेन उखड़ी तो चौपट हुआ कारोबार
विज्ञापन
जीटी रोड पर शोरूम व दुकानों के बाहर खोदा नाला। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड पर निर्माण कार्य की धीमी गति का असर कारोबार पर पड़ रहा है। चौड़ीकरण और सर्विस लेन के सुदृढ़ीकरण के दौरान नाला खोदकर छोड़ दिए जाने से आसपास के करीब 300 शोरूम और दुकानों का कारोबार प्रभावित है। दुकानों तक सुरक्षित रास्ता नहीं होने से ग्राहकों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। दुकानदार दुकानें तो खोल रहे हैं, लेकिन दिनभर ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है।
जीटी रोड के दोनों तरफ चौड़ीकरण का काम करीब छह महीने से चल रहा है। लालबत्ती से संजय चौक तक दुकानों के सामने नाला खोदने के बाद समुचित वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि सर्विस लेन पहले से खराब थी, अब नाले की खुदाई के बाद ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने पिछले सप्ताह प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की थी।
व्यापारियों का दर्द, उनकी जुबानी
हरदीप ने बताया कि उनके शोरूम पर पहले ग्राहकों की चहल-पहल रहती थी, लेकिन सर्विस लेन उखाड़ने के बाद ग्राहक आना बंद हो गए हैं। रास्ता बंद होने से कारोबार प्रभावित है।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान विशाल वर्मा ने बताया कि सर्विस लेन और नाले की खुदाई से करीब 300 दुकानदारों का रोजगार संकट में है। व्यापारी रोजाना दुकानें खोल रहे हैं, लेकिन बिक्री न के बराबर है। प्रशासन को जल्द समाधान करना चाहिए।
व्यापारी राकेश चुघ ने कहा कि निर्माण कार्य की धीमी गति से समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्राहकों की आवाजाही बंद होने से छोटे-बड़े सभी दुकानदार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। काम जल्द पूरा होना चाहिए।
एनएचएआई और संबंधित निर्माण एजेंसी का निरीक्षण कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई थी। जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना पर अब नाले पर स्लैब रखने का काम शुरू करा दिया गया है। इसे जल्द ही पूरा कर रास्ता चालू कराया जाएगा। -डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।