फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Business boomed on Akshaya Tritiya, markets remained busy

Panipat News: अक्षय तृतीया पर खूब चमका कारोबार, बाजार रहे गुलजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Business boomed on Akshaya Tritiya, markets remained busy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अक्षय तृतीया पर बाजार में धनवर्षा हुई। एक दिन में करीब 80 करोड़ की खरीदारी का अनुमान है। ज्वेलरी की दुकानों और ऑटाेमोबाइल सेक्टर के शोरूमों पर बुधवार को सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अलावा कई बैंक्वेट हाल शादियों के लिए बुक होने के कारण जिले में जाम की स्थिति बनी रही। सेक्टर-29 बाईपास रोड स्थित कई बैंक्वेट हाल में शादियां होने के कारण बाईपास रोड से वाहनों को निकलने तक को रास्ता नहीं मिला। वहीं स्नान और दान के लिए मंदिरों में लोग पहुंचे।
ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी की दुकानों में बुधवार सुबह ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। दिन चढ़ने के साथ खरीदारी भी बढती गई। शोरूम व दुकानों ग्राहकों का दिनभर आना-जाना लगा रहा। हालांकि अपेक्षाकृत ग्राहक नहीं पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन

सुभाष बाजार स्थित सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि बुधवार को ज्वेलरी का रेट 92 हजार रुपये प्रति तोला रहा। लोगों ने अपनी खरीदारी की है। पिछले साल की अपेक्षाकृत इस बार कम बाजार रहा है। चांदी के रेट करीब दो हजार रुपये प्रति किलोग्राम कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया व कारों की खरीद : ऑटोमोबाइल सेक्टर में खरीद अधिक रही। पूरा दिन दोपहिया व गाड़ियों की डिलीवरी चलती रही। कादियान ऑटोमोबाइल के संचालक देवेंद्र कादियान ने बताया कि इस बार दोपहिया वाहनों की बिक्री अच्छी रही है। करीब 500 दोपहिया वाहनों की जिला में बिक्री हुई है। इसी तरह बड़ी गाड़ियों की डिलीवरी की। इनकी पहले की बुकिंग कराई जा चुकी थी। जिला में करीब 200 गाड़ियों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed