फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buses remained closed on most routes, passengers got stranded

Panipat News: अधिकांश मार्गों पर बसें रही बंद, भटके यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Buses remained closed on most routes, passengers got stranded
- रोडवेज ने 124 में से अधिकांश बसों को सीईटी के लिए लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रोडवेज ने सीईटी की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंंचाने के लिए जिले के अधिकतर रूटों से बसों को बंद रखा। जिसके चलते लोकल व मध्यम रूटों पर रोडवेज की बस नहीं जा सकी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनको निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं शनिवार की छुट्टी के चलते जिला मुख्यालय या विभागों में अपने काम के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम रही।
रोडवेज डिपो में 124 बस हैं। इनमें से लगभग 80 बसों को सीईटी के लिए दूसरे जिलों में भेजा गया है। बाकी 44 बसों को दूसरे प्रदेशों व लंबे रूटों पर सुचारु रखा। ऐसे में पानीपत डिपो के जिला के सभी और साथ लगते जिलों के रूटों पर बसों को बंद रखा। यात्रियों को शनिवार सुबह ही बसों के लिए इधर उधर भागना पड़ा। यात्री लोकेश, रमेश और सुरेश ने बताया कि वह रोजाना रोडवेज बसों के माध्यम से ही अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते हैं। लोकल और अन्य रूट पर बसें नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अन्य वाहनों पर निर्भर होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से रूट पर बसों को चलाने की मांग की है। जिससे उन्हें और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि सीईटी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों को भेजा गया है। जिसके लिए संबंधित तैयारियों को पहले ही पुरा कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि डिपो से लगभग बसोंं को सोनीपत अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए भेजा गया है। जिसमें लोकल और अन्य रूट की बसों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed