{"_id":"664beb333cb8b88e5601d3c5","slug":"buses-carrying-polling-parties-will-have-gps-panipat-news-c-244-1-pnp1001-118515-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली बसों में होंगे जीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली बसों में होंगे जीपीएस
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को लाने और ले जाने के लिए सभी बसों में जीपीएस लगाए जाएंगे। इसके साथ पोलिंग पार्टियों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए किट बैग भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सभी 876 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग लाइव होगी। मुख्यालय पर इनकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यक्तिगत वाहनों के लिए पुल के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। आर्य कॉलेज परिसर में केवल पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली बसों और सरकारी गाड़ियां ही प्रवेश करेंगी।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला सचिवालय के प्रथम दल के सभागार में सभी सहायक रिटर्न और विभिन्न संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया और संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार उनकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि इलेक्शन ड्यूटी में सभी अधिकारी गंभीरता दिखाएं। इसमें कोई भी रि-टेक नहीं होता है। एआरओ सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, बिजली की व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों के लिए खाने और पीने के पानी का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल और समालखा एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. नीरज जिंदल, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया, डीडीपीओ विशाल पराशर, उप कृषि निदेशक डॉ. आदित्य डबास, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, डीएफएससी आदित्य कौशिक व नायब तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा उपस्थित रही।