फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bus, himachal, bolero, fire

कुल्लू जा रही बस ने किया ओवरटेक तो बोलेरो चालक ने बस पर दागीं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
bus, himachal, bolero, fire
पानीपत। बस पर गोली लगने से टूटा शीशा। - फोटो : Panipat
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर बने पानीपत फ्लाईओवर (एलिवेटिड हाइवे) पर बुधवार रात को दिल्ली से कुल्लू मनाली जा रही कुल्लू डिपो के बस चालक को एक बोलेरो चालक को ओवरटेक करना महंगा पड़ गया। बस चालक के ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक ने लगातार बस को हॉर्न व डिपर दिया। इसके बाद पानीपत बस स्टैंड के सामने बोलेरो चालक बस को ओवरटेक करता हुआ बस के परिचालक साइड पर आया और दो गोलियां दाग दी। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी भी यात्री को गोली नहीं लगी। बस में करीब ग्यारह यात्री सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकले। बस चालक ने टोल प्लाजा तक उनका पीछा भी किया, लेकिन बोलेरो चालक टोल प्लाजा के पास यू-टर्न से दिल्ली की ओर गाड़ी मोड़कर फरार हो गया। बस चालक की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को पीछे से आ रही कुल्लू की दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया । पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बोलेरो चालक लगातार हार्न बजा रहा था : चालक
मैं एचआरटीसी कुल्लू डिपो की सरकारी स्कीम की वैटलिज स्कीम की तहत लगी वोल्वो बस को तीन साल से चलाता हूं। मेरे साथ बस में परिचालक देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी गांव नेर चौक तहसील बल्ल जिला मंडी एचपी भी था। मैं बस को रात 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से मनाली के लिए लेकर चला था। बस में दिल्ली से 11 सवारियां सवार हुई थी। रात को करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हम पानीपत की सीमा के भीतर घुसे। सीमा के भीतर घुसने पर एलिवेटिड हाइवे पर सामने चल रही एक बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बस को आगे निकाल लिया। करीब दो मिनट बाद वो बोलेरो चालक पीछे से हॉर्न बजाता हुआ व डिपर देता हुआ आया और बोलेरो को कई बार आगे निकालने की कोशिश की। करीब 12 बजे जब एलिवेटिड हाइवे पर बस स्टैंड के सामने पहुंचे, तो बोलेरो चालक उसकी गाड़ी को बस के पीछे से परिचालक वाली साइड पर ले आया। उसके साइड में आते ही एक दम धमाके की आवाज सुनाई दी। उस समय लगा कि शायद बस का टायर फट गया है। मैं बस को साइड पर लगा ही रहा था कि इसी दौरान बस के शीशे के टुकड़े मेरे उपर आकर गिरे व साथ ही दूसरे धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पता लगा कि बोलेरो चालक बस पर गोलियां चला रहा है। दो फायर करने के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। मैंने टोल प्लाजा तक उसका पीछा भी किया। इस दौरान बोलेरो में तीन लोग बैठे दिखाई दिए। रात करीब साढ़े तीन बजे तक पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर, वोल्वो को वापस दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह, बस चालक।
- मेरी साइड ही चलाई दोनों गोलियां, बोलेरो में सवार थे और दो बदमाश: परिचालक
पानीपत टोल प्लाजा पर एक सवारी को उतरना था। हाईवे पर बस के आने के बाद वो व्यक्ति उठकर खिड़की की तरफ आकर खड़ा हो गया। बोलेरो चालक ने जब गोली चलाई, तो मुझे लगा कि शायद किसी दूसरी गाड़ी की साइड बस के साथ लग गई है। क्योंकि वोल्वो बस के शीशे किसी भी वाहन की टक्कर व साइड से आसानी से टूट जाते हैं। जब इसके बाद दूसरे धमाके की आवाज सुनाई दी, तो मैंने बाहर झांक कर देखा, जिसके बाद पता लगा कि बोलेरो चालक काली पिस्तौल से बस पर गोलियां चला रहा है। एक गोली बस की अगली खिड़की के शीशे को लग कर ड्राइवर के सिर के एक इंच ऊपर से होती हुई बस के भीतर जा लगी। दूसरी गोली दरवाजे की खिड़की के शीशे को पार करती हुई बस में लगी। हमने बोलेरो का पीछा करते हुए पुलिस को भी सूचना दे दी थी। बोलेरो में एक तीन, बल्कि तीन बदमाश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र, बस परिचालक।
- वर्जन
वारदात के बाद बस की चेकिंग के दौरान दो खोल मिले हैं। साथ ही टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर वहां पर बोलेरो गाड़ी मुड़ती हुई दिखाई दे रही थी । लेकिन उसमें गाड़ी का नंबर नहीं दिखाई दे रहा है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में कितने बदमाश थे। टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मोहनलाल, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed