फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus agency manager killed, nine girl students injured in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में बस एजेंसी के प्रबंधक की मौत, नौ छात्राएं घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Bus agency manager killed, nine girl students injured in road accident
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने दिल्ली की बस एजेंसी के चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। निजी बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए जीटी रोड पर खड़े एक टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में बस एजेंसी के प्रबंधक की मौत हो गई। नौ छात्राएं इस हादसे में घायल हो गईं। इनका पुलिस लाइन के पास निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। हादसे की सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी गई। प्रबंधक मनीष शर्मा विकास कुंज, गाजियाबाद का निवासी था।
विज्ञापन

पुलिस ने एजेंसी प्रबंधक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी। रविवार दोपहर को उसके परिजन पानीपत जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बस में सवार छात्रा के बयानों पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली के अशोक नगर निवासी शालू त्यागी ने बताया कि उसका एसआईपी ट्रेनिंग का प्रेक्टिकल राजौंद के एसडीएम कॉलेज में था। उन्होंने अशोक नगर से ट्रैवलिंग टैंपो बंसल ट्रैवल एजेंसी से निजी बस बुक की थी। उसके साथ 14-15 छात्राएं और भी थीं। बस में उनके अलावा एजेंसी का प्रबंधक मनीष शर्मा निवासी विकास कुंज, गाजियाबाद भी था। वह चालक मुख्यतार अहमद निवासी अशोक नगर, दिल्ली के पास बैठा था। चालक मुख्यतार काफी तेजी से बस चला रहा था। उन्होंने कई बार उसको धीमी गति से बस चलाने को कहा लेकिन वह नहीं माना। सभी छात्राएं काफी डरी हुई थीं। वह बार बार कट मार रहा था।
विज्ञापन

पानीपत में जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने उसने अचानक कट मारा। बस जीटी रोड पर खड़े टैंपो में टकरा गई। हादसे में एजेंसी प्रबंधक नवीन शर्मा व नौ छात्राएं घायल हो गई। वह निजी वाहनों से सभी घायलों को पुलिस लाइन के पास निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने मनीश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। बाकी छात्राओं को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल बस चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed