फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   burning truck, panipat, haryana

चलते कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
burning truck, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। सेक्टर छह रेलवे फाटक के पास रूई से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर चालक ने कूदकर जान बचाई। आग लगने का कारण रेलवे फाटक के पास तारों में उठी चिंगारी को बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कैंटर चालक प्रदीप निवासी गांव काबड़ी ने बताया कि वह एक कॉटन फैक्ट्री का कैंटर चलाता है। गुरुवार को वह कच्चा काबड़ी फाटक से पसीना गांव स्थित फैक्ट्री में रूई लेकर जा रहा था। सेक्टर छह रेलवे फाटक के पास ऊपर से गुजर रही तारों में स्पार्किंग हुई और चिंगारी रूई पर गिर गई। उसको कुछ दूर चलने के बाद दूसरे वाहन चालकों ने आग लगने की जानकारी दी। वह तुरंत कैंटर रोक कर कूद गया। देखते ही देखते पूरा कैंटर आग की चपेट में आ गया। उसने इसकी सूचना दमकल विभाग और फैक्ट्री के मालिक को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दकमल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed