{"_id":"61522ca68ebc3e04b9361c84","slug":"buried-tent-roka-marg-between-rohtak-panipat-state-highway-panipat-news-knl846450102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक-पानीपत स्टेट हाईवे के बीच गाड़ा तंबू, रोका मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक-पानीपत स्टेट हाईवे के बीच गाड़ा तंबू, रोका मार्ग
विज्ञापन
इसराना। इसराना में बंद पड़े बाजार।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर इसराना हलके में भारत बंद पूरी तरह सफल रहा। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब छह बजे से ही किसान जमा होने शुरू हो गए। हाईवे पर गांव डाहर के गोल चक्कर औरा शाहपुर चौक पर किसानों ने जाम रखा।
डाहर गोल चक्कर पर बाइपास, महाराणा और गोहाना की तरफ के सभी रास्तों पर किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों, ट्रालों और अन्य वाहनों को खड़ा कर रखा था। डाहर गोल चक्कर पर हाईवे के बीचों बीच किसानों ने तंबू गाड़ कर मंच बनाया। वक्ताओं ने स्टेज से अपनी-अपनी बातें रखीं और सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान भाकियू के जिला अध्यक्ष सोनू मालपुरिया ने भी किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान भाकियू के जिला महासचिव हरिंदर राणा और प्रवक्ता प्रदीप जागलान ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आज हर वर्ग खड़ा हो चुका है।
हर वर्ग की समझ में आ चुका है कि सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर खेती और किसानी को तबाह कर रोटी को तिजोरी में कैद करने जा रही है। प्रधान सोनू मालपुरिया ने कहा कि किसान वापस नहीं हटेगा, चाहे दस साल क्यों न लग जाएं। सरकार को हर हाल में झुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान स्वयंसेवकों ने एंबुलेंस एवं अन्य जरूरी सेवाओं के लिए चल रहे वाहनों को रास्ता दिया, उन्हें नहीं रोका गया। इस मौके पर कुलदीप बलाना, जयभगवान फौजी, राजरूप फौजी, मोनू नांदल डाहर, जोगेंद्र नंबरदार, मास्टर रोहताश, संदीप डोगर, कुलदीप नांदल, भीम सिंह, ऋषिपाल, नीम सिंह वकील, चतर सिंह जाटल, व दयानंद बिंझौल मौजूद रहे।

इसराना। गांव डाहर गोल चक्र पर अडा कर खड़े किए गए ट्रैक्टर व ट्रालियां।- फोटो : Panipat