फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buniyaad Level-3 exam schedule released, exam from 26th

Panipat News: बुनियाद लेवल-3 परीक्षा का शेड्यूल जारी, परीक्षा 26 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Buniyaad Level-3 exam schedule released, exam from 26th
पानीपत। मिशन बुनियाद के लेवल-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी हो गई है। जिले में लेवल-3 ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च को होगा। प्रदेश में मिशन बुनियाद लेवल-3 ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत 26 मार्च को अंबाला से होगी। कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल तक होगा। कार्यक्रम में लेवल-1 के बाद लेवल-2 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन और जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचेंगे। दूसरे चरण के 14 दिन देरी से जारी हुए परीक्षा परिणाम से यह शेड्यूल गड़बड़ा गया है। पुरानी अधिसूचना के अनुसार, तीसरे चरण की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह करीब डेढ़ माह की देरी के बाद 28 मार्च को होगी। हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नौंवी कक्षा से ही बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए बुनियाद कार्यक्रम को शुरू किया गया है। कार्यक्रम में लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों को लेवल-3 के जागरूकता कार्यक्रम में बुलाया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्र में पढ़ाई क लिए होता है। जिले में पांच राजकीय विद्यालयों में बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। जो भी विद्यार्थी नौवीं और दसवीं कक्षा से ही नीट, जेईई परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, वह इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के आयोजन के लिए हर जिले को 75 हजार रुपये मिलेंगे। आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मुख्यातिथि होंगे जबकि जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, बुनियाद केंद्र प्राचार्य और बुनियाद टीम विकल्प फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से कुल 16.50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



दी जाएगी ऑनलाइन कोचिंग

कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा में ही नीट, जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। बच्चों को तीन दिन केंद्रों में और तीन दिन ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी में जुटे राजकीय स्कूलों के जिन विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा पास कर ली है, अब वे लेवल-3 की परीक्षा में शामिल होंगे।





कार्यक्रम के लिए जारी शेड्यूल
जिला तिथि

अंबाला
26 मार्च

कैथल
27 मार्च

पानीपत
28 मार्च

सोनीपत 29 मार्च

जींद
1 अप्रैल

फतेहाबाद
2 अप्रैल

सिरसा
3 अप्रैल

हिसार
4 अप्रैल

गुरुग्राम 7 अप्रैल

करनाल
8 अप्रैल

कुरुक्षेत्र
9 अप्रैल

रोहतक
9 अप्रैल

झज्जर
11 अप्रैल

पंचकूला
12 अप्रैल

पलवल
12 अप्रैल

चरखी दादरी
15 अप्रैल

नूहं 15 अप्रैल

महेंद्रगढ़
16 अप्रैल

भिवानी
16 अप्रैल

फतेहाबाद
17 अप्रैल

रेवाडी 17 अप्रैल













वर्जन-
बुनियाद के तीसरे चरण के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। पानीपत में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व में तीसरे चरण का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 28 मार्च को होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। दूसरे चरण में सफल 434 विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में 26 मार्च से लेकर 17 अप्रैल तक अलग-अलग दिन तीसरे चरण की गतिविधियां होंगी।

- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed