{"_id":"66ccf7a333caeb5a000076d4","slug":"bull-hits-auto-worker-dies-four-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1003-123303-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सांड ने ऑटो को मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सांड ने ऑटो को मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास सांड ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गई और इसके नीचे पांच श्रमिक दब गए। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। लोगों ने सभी लोगों को ऑटो के नीचे से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
अर्जुन नगर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह चिनाई का काम करते हैं। वह सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे नौल्था गांव में काम पर जा रहे थे। उनके साथ बिहार के नालंदा जिले के मंदिमपुर गांव निवासी बनारस पासवान (45) भी था। बनारस पासवान अर्जुन नगर में ही किराए पर रहता है। वह ऑटो में आगे वाली सीट पर बैठा था। वह अपने तीन साथियों के साथ ऑटो में पीछे वाली सीट पर बैठा था। देशवाल चौक के पास एक सांड के पीछे कुत्ते पड़े थे। सांड उनसे बचने के लिए भाग रहा था। सांड ने उनकी ऑटो को बनारस पासवान वाली साइड टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो नहर में गिरने से बच गया और नहर की ग्रिेल से टकराकर पलट गया। वह सभी ऑटो के नीचे दब गए। लोगों ने उनको ऑटो उठाकर बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बनारस को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में वह चार लोग घायल हो गए थे।
बॉक्स
बेसहारा पशु बन रहे मौत का कारण
पानीपत में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बेसहारा पशु सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। कई मामलों में गोवंश वाहन चालक पर हमले भी कर रहे हैं। 16 अगस्त को जाटल रोड पर ब्लॉक समिति के वार्ड 12 की सदस्य के पति अनिल कुमार की मोटरसाइकिल की टक्कर गोवंश में हो गई थी। इसमें अनिल कुमार की 19 अगस्त को अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे पहले जुलाई सांड सीए के कार सवार परिवार पर भी हमला कर चुका है। जुलाई में ही यमुना एंक्लेव में एक बुजुर्ग पर भी सांड ने हमला कर दिया थ। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।