{"_id":"58cec9b74f1c1be7431a1b35","slug":"buland-shahar-asif-overall-chaipion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के आरिफ बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के आरिफ बने ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला पानीपत बॉडी बिल्ड़िग एसोसिएशन, फिगर फिट जिम और स्ट्रेंथ फिटनेस सेंटर एंड जिम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीनियर जूनियर, मास्टर हैंडीकैंप, फिटनेस फिजिक वुमन फिटनेस में बॉडी बिल्डरों ने अपनी मशल्स दिखाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें यूपी के बुलंदशहर के निवासी आरिफ ओवरऑल चैंपियन बने।
36वीं मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्ड़िग प्रतियोगिता का आयोजन सनौली रोड गंगापुरी रोड स्थित गंगा गार्डन में आयोजित की गई। जिसमें नॉर्थ जोन के बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। मुख्यातिथि यार्न डीलर एसोसिएशन के प्रधान एवं भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट बॉडी बिल्डरों को पुरस्कृत किया। सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे वे अच्छी नौकरी भी पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। ये सब खिलाड़ियों को ऊपर तक लेकर जाने वाली हैं। खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं को पाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आयोजकों को अपने कोष से सहायता राशि देने की भी घोषणा की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ त्रिलोक सभरवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रवीण वर्मा रहे। चीफ पेटर्न कमल भाटिया, अतिथि इंद्र रावल और शशि कपूर रहे। इससे पहले आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर एचआरबीबी एसोसिएशन के महासचिव रमेश यादव उर्फ शेरू, महिंद्र कुमार, उप प्रधान पुनीत गंधीर, राजेश वर्मा, विक्रम ठाकुर, स्पोर्टिंग मेंबर रविंद्र यादव, हैप्पी, गबरू, पंकज छाबड़ा और वसीम मौजूद रहे।