फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BSc Nursing student dies after being hit by a dumper

Panipat News: डंपर की चपेट में आने से बीएससी नर्सिंग की छात्रा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
BSc Nursing student dies after being hit by a dumper
मृतक सावन का फाइल फोटो।
मतलौडा। अहर गांव के अड्डे पर मिट्टी भरे डंपर की चपेट में आने से बीएसी नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। जब वह करनाल स्थित अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। हादसे के बाद डंपर उसे काफी दूर तक घसीटते ले गया। मतलौडा थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अहर गांव के बंसीलाल ने मतलौडा थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पूजा (20) करनाल के एक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग कर रही थी। शुक्रवार शाम को वह कॉलेज से एक प्राइवेट वाहन में सवार गांव आ रही थी। गांव के अड्डे पर वाहन से उतरकर घर जाने लगी तो पीछे से मिट्टी से भरे डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। डंपर चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। थाना मतलौडा प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हादसे में एक छात्रा की मौत हुई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed