फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   B.Sc medical student commits suicide by consuming poison in Mahavati

Panipat News: महावटी में बीएससी मेडिकल की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
B.Sc medical student commits suicide by consuming poison in Mahavati
समालखा (पानीपत)। क्षेत्र के महावटी गांव में बीएससी मेडिकल की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने अपने पिता को ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। महिला ने लिखित शिकायत देकर अपने पति राकेश के खिलाफ थाना समालखा पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला मीना देवी ने बताया कि उसकी शादी करीब 19 साल पहले रोहतक जिले के खरक (जाटान) निवासी राकेश के साथ हुई थी। उसके पति से अनबन होने के कारण वह पिछले करीब 12 साल से अपने दोनों बच्चों बेटी शशि और बेटे इशांत को लेकर अपने मायके महावटी गांव में अपने माता पिता के साथ रह रही है। वह आजीविका कमाकर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही है। जबकि उसके पति राकेश ने उनकी कभी कोई सुध तक नहीं ली और न ही कभी कोई खर्च दिया। बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उसके मायके वाले उठा रहे हैं। उसकी बेटी शशि गन्नौर के जैन काॅलेज से मेडिकल साइंस में बीएससी कर रही थी।
विज्ञापन

पिता की बेरुखी से थी परेशान
बेटी शशि परिवार की आपसी कलह और पिता की बेरुखी से दुखी रहती थी। वह मंगलवार 25 जून को अपने टिंकू के साथ गन्नौर से महावटी गांव जा रही थी। उसके भाई के मोबाइल पर घर से उसकी मां का फोन आया। उन्हें बताया गया कि शशि की तबीयत खराब है। वे दोनों भाई बहन घर पहुंचे तो शशि की हालत बिगड़ी हुई थी। वे एंबुलेंस से पीजीआई खानपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला मीना के मुताबिक शशि की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। इतना ही नहीं जहर खाने से पहले शशि ने सुसाइड नोट लिखकर अपने पिता राकेश को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस को महावटी गांव में एक छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। छात्रा की मां ने अपने पति पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फूलकुमार, प्रभारी, थाना समालखा पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed