फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brutally murdered seven-year-old innocent missing two days ago, dead body found from bushes

दो दिन पहले लापता सात वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों से मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Brutally murdered seven-year-old innocent missing two days ago, dead body found from bushes
समालखा। मौके पर निरक्षण करते हुए एसपी शशांक कुमार सावन व साथ में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : Panipat
समालखा। दो दिन पहले कंडी माता मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से लापता हुई सात वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मंगलवार को मासूम का शव गांव स्थित बिजली घर के सामने झाड़ियों से मिला। प्राथमिक जांच में मासूम के साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है। बच्ची की हत्या की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी प्रदीप कुमार और एसएचओ नरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मासूम के पिता ने बताया कि रविवार को कंडी माता मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम था। वह अपने परिवार के साथ गया था और सात वर्षीय बेटी भी साथ थी। कुछ देर बाद वे वापस आ गए, लेकिन बेटी नहीं आई। उन्होंने सोचा कि वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही होगी, लेकिन जब शाम तक बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रातभर ग्रामीणों के साथ गांव, नाले, खेत, रेलवे लाइन आदि स्थानों पर परिजन बच्ची की तलाश करते रहे। रिश्तेदारों में भी पता करवाया, लेकिन बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई थी। मंगलवार की देर शाम खोजबीन के दौरान ताऊ के लड़के को बिजली घर के सामने झाड़ियों में बच्ची का शव दिखा। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। बच्ची के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के मुंह पर भी खून लगा हुआ है एवं आसपास इंजेक्शन और सीरिंज पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एफएसएल और सीआईए टीम ने भी जांच के लिए साक्ष्य जुटाए।

समालखा। मौके पर निरक्षण करने पहुंचे एसपी शशांक कुमार सावन व साथ में मौजूद अन्य।

समालखा। मौके पर निरक्षण करने पहुंचे एसपी शशांक कुमार सावन व साथ में मौजूद अन्य।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed