फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brought a friend on a scooty to his maternal uncle's house, took his life there

Panipat News: दोस्त को स्कूटी पर लाया था उसके मामा के घर, वहीं ले ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Brought a friend on a scooty to his maternal uncle's house, took his life there
समालखा। मित्रता दिवस से दो दिन पहले बुड़शाम गांव में दोस्त की गोली मारकर हत्या करने की वारदात ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। मामूली कहासुनी से शुरू विवाद में धड़ाम से माथे में सीधी गोली लगते ही दोस्त वहीं ढेर हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोनीपत के उलदपुर ठरु गांव निवासी वीरेंद्र और उसके दोस्त इंद्रजीत में अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे की रिश्तेदारियों में एक साथ चले जाते थे। इंद्रजीत शुक्रवार को वीरेंद्र उर्फ बल्लू को स्कूटी पर लेकर अपने दोस्त के मामा के घर बुड़शाम आया था। दोस्त के मामा के लड़के पंकज ने खुशी में शराब पार्टी करने का फैसला किया। वे सब दिन में ही अनिल के खेत में शराब पार्टी करने पहुंच गए। ट्यूबवेल के पास खाट पर बैठकर बात करने लगे। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि इंद्रजीत ने अपने साथ आए वीरेंद्र के माथे में सीधी गोली मार दी। वह यहां से स्कूटी लेकर फरार भी हो गया। अनिल ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक वीरेंद्र व उसके दोस्त इंद्रजीत के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। वे इन सबके बाद भी एक साथ रहते थे। कुछ लोगों का कहना है कि इंद्रजीत उसे साजिश के साथ लेकर आया था।
विज्ञापन


शनिवार को कराया जाएगा पोस्टमार्टम
समालखा पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों भी शुक्रवार रात को पानीपत पहुंच गए। उनके बयान के आधार पर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन हत्या के कारणों को स्पष्ट कर सकते हैं। पुलिस इसके आधार पर अपनी जांच शुरू करेगी। डीएसपी नरेंद्र कादियान की अगुवाई में पुलिस बल ने खेतों में आसपास आरोपी को तलाश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब चार बजे बुड़शाम गांव में एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी दोस्त इंद्रजीत की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस इसमें किसी प्रकार की साजिश का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed