फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brought a car booked from Gurugam, robbed on the strength of a pistol

गुरुगाम से कार बुक कर लाए, पिस्तौल के बल पर लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Brought a car booked from Gurugam, robbed on the strength of a pistol
गुरुग्राम से उरलाना खुर्द के लिए कार बुक कर आए दो युवकों और एक युवती ने पिस्तौल के बल पर चालक से कार लूट ली। कार में नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस और कुछ अन्य जरूरी कागजात थे। तीनों ने विरोध करने पर चालक को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ के गांव असरही निवासी सलमान ने बताया कि वह फिलहाल गुरुग्राम में कैब चलाता है। उसने रिश्तेदार की स्वीफ्ट डिजायर कार को ओला में लगाया है और वो ही कार चलाता है। आठ सितंबर की दोपहर एक बजे गुरुग्राम से उरलाना खुर्द के लिए बुकिंग आई। कार बुक करने के बाद बुधवार की रात दो बजे दो युवक और एक युवती कार में सवार हुए। सुबह करीब 4:30 बजे उरलाना खुर्द गांव के पास रजबाहे पर उन्होंने टायलेट जाने के लिए कैब को रुकवाया।
विज्ञापन

इस दौरान वह भी कार से उतर गया। जब सब कार में बैठने लगे तो एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। कार की चाबी, 15500 रुपये से भरा पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, डीएल और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उन्होंने ओला कंपनी की ओर से दी गई चालक की वर्दी भी उतरवा ली और एक युवक ने पहन ली। उसे जबरन कार की पिछली सीट पर बैठाया। थोड़ी दूर जाने के बाद उसे नीचे उतर दिया और कार लेकर फरार हो गए। वह राहगीरों की मदद से पुलिस तक पहुंचा और मेडिकल कराने के बाद शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में लगा जीपीएस ट्रैकर, उरलाना में दिखा रहा लोकेशन
कार में जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ है। जीपीएस सिस्टम उरलाना में ही कार की लोकेशन दिखा रहा है। हो सकता है कि लुटेरों ने ट्रैकर निकालकर गांव में ही फेंक दिया हो।

मतलौडा थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि कार का जीपीएस ट्रैकर मोबाइल से कनेक्ट होता है और मोबाइल लुटेरे साथ ले गए हैं। जीपीएस सिस्टम के अपडेट होने का पता ओला कंपनी से ही लगेगा। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed