फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   brothers murder

भाइयों की हत्या से दहशत

Tue, 05 Nov 2013 11:30 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 05 Nov 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
brothers murder
पानीपत के शहर की बतरा कॉलोनी में रहने वाले दो चचेरे भाइयों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उनके शव कॉलोनी के ही एक खाली प्लाट में मिले हैं।
विज्ञापन


दोनों की हत्या सिर पर बोतल और ईंट-पत्थर मारने से मानी जा रही है और हत्या की शक की सूई उनके दोस्तों पर है। एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कई लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

शहर की बतरा कॉलोनी में शिव मंदिर के नजदीक एक खाली प्लाट में मंगलवार सुबह दो युवकों के शव मिले। भैया दूज को सुबह के समय प्लाट में दो युवकों के शव मिलने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहां पर लोग एकजुट हो गए और किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर एसपी पारुल कुश जैन और डीएसपी बदन सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया। उनकी शिनाख्त बीरू (22) निवासी बतरा कॉलोनी और नीरज (22) निवासी पुरेवाल कॉलोनी के रूप में हुई। दो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे और चचेरे भाई थे। दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों ने पहुंचकर दोनों शवों की पहचान की। परिवार के अन्य लोगों में भी हत्या की सुनकर मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया और दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिशन हत्या की आशंका
दोनों चचेरे भाइयों की हत्या साजिशन मानी जा रही है। परिजन का कहना है कि उनकी किसी के साथ रंजिश नहीं है। शवों के साथ प्लाट में शराब की खाली बोतल और कई खाली गिलास मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि साजिश के तहत दोनों को शराब पिलाई और फिर हत्या कर दी।


सिर पर हैं वार के निशान
दोनों शवों के सिर पर पत्थर और ईंट के निशान हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने किसी के साथ शराब पी और विवाद होने पर सामने वालों ने एक के बाद एक दोनों पर पत्थर और ईंट से वार किए हैं। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उनके दोस्तों पर शक है और कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed