फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother-in-law dies due to car collision, brother-in-law injured

Panipat News: कार की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies due to car collision, brother-in-law injured
पानीपत। धर्मगढ़ गांव रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइकसवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायल दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खानपुर में इलाज के दौरान जीजा की मौत हो गई, जबकि साला वहां उपचाराधीन है। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में धर्मगढ़ निवासी रामकिशन ने बताया कि वह 31 अगस्त को खाना खाकर अपने गांव के सरपंच के घर सो गया था। रात करीब साढ़े 8 बजे वह सरपंच के घर से अपने घर जाते वक्त धर्मगढ़-मतलौडा रोड पर पहुंचा। यहां उसने देखा कि उसका बेटा राजेश (31) और उसका रिश्ते का साला धूप चंद निवासी सिंघारा गांव, जिला करनाल मोटरसाइकिल पर धर्मगढ़ से अपने डेरे की ओर जा रहे हैं। मोटरसाइकिल राजेश चला रहा था। उसकी आंखों के सामने मतलौडा की तरफ से आई तेज रफ्तार एक कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, हादसे में राजेश और धूप चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें वे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पानीपत ले गया। जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed