फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother-in-law along with his friends beat brother-in-law with a stick

Panipat News: जीजा ने साथियों संग मिलकर साले को डंडे से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law along with his friends beat brother-in-law with a stick
पानीपत। दिवाना गांव के पास जीजा ने अपने साथियाें संग मिलकर साले को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। साले कीशिकायत पर सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। समालखा की राजस्थान कॉलोनी निवासी शमशेर ने बताया कि 16 अक्तूबर को उसके पास जीजा कपिल का फोन आया। उसने कहा कि अपनी बहन और उसका सामान ले जाओ। वह अपने परिवार के साथ ससुराल गया और अपनी बहन के साथ सामान को ऑटो में लोड कर चलने लगा तो उसके जीजा ने कहा कि अपनी बकरी भी ले जाओ। जीजा ने कहा कि बकरी दिवाना रेलवे लाइन के पास चर रही है। वह अपने ममेरे भाई रवि के साथ रेलवे लाइन पर पहुंचा तो वहां कपिल, सेनू, विजय, विक्रम, हजारी लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। जीजा ने उसे धक्का दिया, उसने विरोध किया तो जीजा व उसके साथियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। उसके ममेरे भाई ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed