{"_id":"61e47892d892c153d6422cdb","slug":"brother-had-asked-for-extortion-from-california-for-sister-s-marriage-panipat-news-knl962423112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के लिए कैलिफोर्निया से भाई ने मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी के लिए कैलिफोर्निया से भाई ने मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नीरज बवाना गैंग के नाम पर आढ़ती से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की वारदात का 48 घंटे में पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया हैं। गांव भादड़ निवासी दो भाइयों ने बहन की शादी के लिए रुपये जुटाने के लिए यह वारदात अंजाम दी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में ड्राइवर छोटे भाई ने नीरज बवाना गैंग का नाम लेकर आढ़ती को रंगदारी के लिए कॉल किया था और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए भारतीय दूतावास की मदद ली जाएगी।
थाना चांदनी बाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि आढ़ती संदीप दहिया को जिस नंबर से रंगदारी का कॉल आया था, वह 11 नंबरों का इंटरनेशनल नंबर था। आईटी सेल के जरिए नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की गई। आईटी सेल की मदद से रविवार को गांव भादड़ निवासी शीशपाल काबू किया। उसने ने पूछताछ में बताया कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में उसका छोटा भाई रवि ट्रक ड्राइवर है। उसी के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
तीन साल पहले कैलिफोर्निया गया था रवि, पांच फरवरी को है बहन की शादी
आरोपी शीशपाल ने बताया कि तीन साल पहले भाई रवि कैलिफोर्निया गया था। पांच फरवरी को बहन की शादी है। रुपयों की जरूरत पड़ने पर रवि को कॉल किया। उसने ज्यादा रुपये होने से इनकार कर दिया। इस दौरान रवि ने शीशपाल से मालदार पार्टी के बारे में पूछा। शीशपाल ने आढ़ती संदीप दहिया का नाम लिया और रवि को उसका नंबर भी दे दिया।
विज्ञापन
रवि को करनी थी फोन पर बात, शीशपाल को लेने थे रुपये
पुलिस ने बताया कि योजना के तहत 14 जनवरी को अमेरिका में बैठे रवि ने आढ़ती संदीप को कॉल कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। अगर आढ़ती रुपये देने के लिए तैयार होता तो रवि अमेरिका से ही रुपये कब, कहां और कैसे देने के बार में आढ़ती को बताता और पानीपत में बड़े भाई शीशपाल को रकम प्राप्त करनी थी। नीरज बवाना गैंग का नाम भय पैदा करने के लिए जोड़ा, जिससे आसानी से रकम मिल सके।
आढ़ती बोला: शरीफ है परिवार, मूर्खता में उठाया कदम
आरोपी शीशपाल ने बताया कि वह किसान है और एक साल पहले आढ़ती संदीप दहिया के पास फसल बेचा करते थे। उसे पता था कि आढ़ती के पास रुपये है और वह आसानी से दे देगा। इस मामले में आढ़ती संदीप दहिया ने कहा कि शीशपाल और उनका पूरा परिवार शरीफ है, मूर्खता में उन्होंने यह कदम उठाया है।
यह था मामला
थाना चांदनी बाग में 14 जनवरी को सेक्टर-25 निवासी आढ़ती संदीप दहिया ने शिकायत दी थी कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे अज्ञात नंबर से दो बार कॉल आई। दोनों बार एक-एक मिनट बात हुई। कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये तैयार नहीं रखने पर गोली मारने की धमकी दी थी। नाम पूछने पर बोला था कि नीरज बवाना की गैंग से बोल रहा है।
आढ़ती से रंगदारी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी के भाई को अमेरिका के कैलिफोर्निया से भारत लाने के लिए भारतीय दूतावास से मदद ली जाएगी, उन्हें पत्र लिखा जाएगा। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
नीरज बवाना गैंग के नाम पर आढ़ती से रंगदारी मामले को 48 घंटे में पर्दाफाश किया गया। पानीपत में अपराध और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। -शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।