{"_id":"5824affa4f1c1b8553b3a632","slug":"bride-note-panipat-barat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट के चक्कर में फंसी डोली, तीसरे दिन ससुराल पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट के चक्कर में फंसी डोली, तीसरे दिन ससुराल पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा। यूपी से शादी कर लाई गई दुल्हन की डोली नोटों के चक्रव्यूह में फंस गई। नई नवेली दुल्हन और दूल्हे सहित अन्य परिजनों के पास किराए के छुट्टे पैसे न होने के कारण सभी को रात रेलवे स्टेशन पर बितानी पड़ी। इस कारण दुल्हन तीसरे दिन ससुराल पहुंची।
क्षेत्र के एक गांव में एक गरीब परिवार का दूल्हा यूपी से शादी करके दुल्हन लेकर गांव लौट रहा था। रास्ता दूर का था। इसलिए दूल्हा पक्ष सभी बड़े नोट लेकर गया था। कुछ परिजन और रिश्तेदार दूल्हे के साथ पैसे लेकर आठ नवंबर को यूपी पहुंचे। शादी रात को थी। गरीब परिवार होने और रास्ता दूर का होने के कारण बारात के लोग ट्रेन से गए थे। आठ नवंबर की रात को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और एक हजार के नोट बंद का दिए। इसके बाद बारातियों के सामने समस्या खड़ी हो गई। शादी के बाद दुल्हन की डोली रेलवे स्टेशन पहुंची तो रेल की टिकट के लिए रेलवे के कर्मचारियों ने 500 रुपये के नोट लेने से इनकार कर दिया।
बारातियों ने बताया कि छोटे नोट रात को शादी की खुशी में खर्च कर दिए हैं। अब उनके पास छोटे नोट नहीं हैं। टिकट नहीं मिलने के कारण बारातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन को भी रात स्टेशन पर बितानी पड़ी। इनमें से एक बाराती ने अपने घर फोन कर सारी बात बताई। साथ ही किराए के लिए छोटे नोट लेकर रेलवे स्टेशन पर आने के लिए कहा। बिरादरी के कुछ लोग वीरवार सवेरे पैसे लेकर बताए गए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। तब देर शाम तक बहू घर आ पाई।