{"_id":"61ad0d9d8e6b394d332529dd","slug":"brick-making-factory-sealed-with-moving-rakhi-panipat-news-knl91819593","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती मिली राखी से ईंट बनाने की फैक्टरी, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती मिली राखी से ईंट बनाने की फैक्टरी, सील
विज्ञापन
पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य फैक्टरी में कारवाई करते हुए।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्रतिबंध के बावजूद राखी से ईंट बनाने की फैक्टरी चलती मिली। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रविवार को फैक्टरी को सील कर दिया।
ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फील्ड में लगातार फैक्टरियों पर कार्रवाई कर रहा है। बोर्ड की टीम रविवार को भी फील्ड में उतरी। बोर्ड के एसडीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कारद गांव में भूटान कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, कारद पर कार्रवाई की गई।
यहां पर राखी से ईंट बनाने का काम होता है। बोर्ड ने फैक्टरी को सील कर बिजली निगम को फैक्टरी का बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए हैं। बोर्ड ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वाली अब तक पांच फैक्टरियों पर कार्रवाई कर 80 लाख रुपये जुर्माना लगा चुका है। विदित है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर में ग्रैप नियम लागू किए हैं। ग्रैप के तहत ईंट भटठा, भवन निर्माण कार्यों व जनरेटर सेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।
कारद में राखी से ईंट बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। ये फैक्टरी चलती मिली। इसको सील कर दिया गया है। बोर्ड की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। -प्रदीप कुमार, एसडीओ राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड