फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brahma Kumaris decided the outline of programs organized in December

Panipat News: ब्रह्माकुमारीज ने दिसंबर में आयोजित कार्यक्रमों की तय की रूपरेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumaris decided the outline of programs organized in December
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिसंबर के महीने में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसको लेकर पूरे महीने के कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रतिनधिययों ने बताया कि एक दिसंबर रविवार को सेक्टर-12 स्थित हुड्डा सेवा केंद्र पर सायं साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में माउंट आबू से बीके कमल पहुंचेंगे। सात दिसंबर को ब्रह्माकुमारीज के पानीपत सर्कल के अंतर्गत् बिहोली गांव स्थित सेवा केंद्र का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। अंसल सुशांत सिटी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर आठ दिसंबर को ज्ञान दीप पर सायं साढ़े चार बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बरसत रोड चुंगी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर 15 को सायं साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक ज्ञान माला विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सुखदेव नगर में 22 को ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर ज्ञान माला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समय सायं पांच से सात बजे तक रहेगा। थिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में 25 को योग तपस्या का कार्यक्रम होगा। इसमें दिल्ली आरकेपुरम से करीब 100 ब्रह्म वत्सों का ग्रुप आएगा। ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में 28 और 29 को युगलों की योग भट्टी (तपस्या) मेडिटेशन का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed