फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   boys kidnap

छात्र को बोलेरो में डालकर पांच बदमाशों ने किया अपहरण, धमकी देकर छोड़ा

Mon, 15 Jul 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
boys kidnap
सनौली में अपहरण के बाद धमकी देकर छोड़ा गया 11वीं का छात्रा आदेश। - फोटो : panipat
गांव उझा में चाय की दुकान पर बैठे 11वीं कक्षा के छात्र आदेश का शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे पांच बदमाशों ने बोलेरो में डाल कर अपहरण कर लिया। दुकान से तीन किलोमीटर दूर छाजपुर नदी के बांध पर ले जा रहे बदमाशों ने छात्र आदेश को पिस्तौल की बट और डंडों से मारा। नदी किनारे खेतों में धान की रोपाई कर रहे चार-पांच किसानों ने छात्र आदेश को चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे तो अपहरणकर्ता पानीपत की ओर गाड़ी लेकर भाग निकले। बदमाशों ने छात्र आदेश को धमकी दी कि अपने पिता सतबीर को कह देना कि शराब के ठेके के पास अपनी चाय व परचून की दुकान व ठेका बंद कर दे, नहीं तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

घायल छात्र आदेश को खेत में काम कर रहे किसान छाजपुर नाका पुलिस के पास लेकर पहुंचे और बोलेरो गाड़ी की तलाश में जुट गई। तभी उनकी दुकान के पास शराब ठेके के कारिंदे ने अपहरण हुए छात्र के पिता सतबीर को वारदात की जानकारी दी। पिता ने इसकी सुचना 100 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस चांदनी बाग भी मौके पर पहुंची और अपहरण करने वाली बोलेरो की तलाश में जुट गई। चांदनी बाग थाना पुलिस ने छात्र आदेश की शिकायत पर अपहरण कर मारपीट कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू दी है।
विज्ञापन

- आदेश की जुबानी
11वीं कक्षा के छात्र आदेश ने बताया कि वह शनिवार को गांव उझा घर से अपने पिता सतबीर को खाना देने के लिए चौटाला-छाजपूर रोड पर स्थित चाय व परचून की दुकान पर गया था। उस समय पिता दुकान के अंदर खाना खाने लगे तो वह बाहर बैठा था। पहले तो उसके पास बाइक पर सवार एक युवक आया और तभी उस युवक के फोन करने के बाद कुछ ही देरी में एक बोलेरो आई। उसमें सवार चार अन्य युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में खींच लिया और छाजपुर नदी किनारे बांध पर ले जाकर उसे गाड़ी से उतार कर बोले कि शराब के ठेके और दुकान को बंद करना होगा। इससे पहले भी दुकान में आग लग चुकी हैं फिर भी तुमने दुकान दोबारा खोल दी है। दुकान को बंदकर दो वरना अच्छा नहीं होगा। इस पर बदमाशों ने छात्र आदेश को पिस्तौल के बट व डंडों से मारपीट करने लगे। उसके चिल्लाने पर खेत में कर रहे किसान आए, जिस पर बदमाश पानीपत की ओर गाड़ी ले कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुछ दिन पहले कुछ बदमाशों ने पेट्रोल डालकर उसकी दुकान में आग लगा दी थी
पिता सतबीर ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी परचून व चाय की दुकान पर कुछ बदमाशों ने उनकी दुकान में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी। वे दोनों पिता व पुत्र उस समय दुकान में सो रहे थे, बड़ी मुश्किल से आग लगने पर उन्होंने दुकान से भाग कर जान बचाई थी । इस पर पुलिस में मामला दर्ज है। इस बारे में थाना चांदनी बाग एसआई सत्यनारायण का कहना है कि कि छात्र को गाड़ी में ले जाने वाले अज्ञात बदमाशों कते खिलाफ धारा 323, 342, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed