फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Boom came in the electronics market, LED and mobile sold well

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में आया बूम, खूब बिकी एलईडी और मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boom came in the electronics market, LED and mobile sold well
Boom came in the electronics market, LED and mobile sold well - फोटो : Panipat
पानीपत। धनतेरस पर शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जबरदस्त बूम देखने को मिला। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा सेल एंड्रायड बेस मोबाइल फोन की देखने को मिली। दूसरे नंबर पर एलईडी स्मार्ट टीवी, तीसरे नंबर पर वॉशिंग मशीन और फ्रिज की सेल हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिकों व प्रबंधकों ने बताया कि इस धनतेरस ने पिछले दो साल की सेल के रिकार्ड को तोड़ दिया है। पिछले साल कोरोना को लेकर व्यापार 20 प्रतिशत तक कम था, उससे पिछले साल सामान्य से केवल 20 प्रतिशत बढ़ोतरी रही। लेकिन इस बार सिर्फ धनतेरस पर बाजार काफी अच्छा रहा है। शहर में सराफ बाजार में भी धनतेरस की धूम रही। चांदी की मूर्ति और सिक्कों समेत इटालियन चांदी के आभूषणों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

15 हजार से 35 हजार वाले मोबाइल का रहा क्रेज : - मनीष शर्मा
रिलयांस डिजिटल के मैनेजर मनीष शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में धनतेरस पर सबसे ज्यादा मोबाइल एंड्रायड बेस के खरीदे गए हैं। सबसे ज्यादा बिक्री हुए मोबाइल की रेंज 15 हजार से लेकर 35 हजार तक रही है। एक अनुमानित आंकड़े के हिसाब से जिले भर में करीब 30 हजार मोबाइल सेट बिके। दूसरे नंबर पर एलईडी स्मार्ट टीवी की सेल हुई है। इनकी सेल का आंकड़ा करीब 15 हजार का है। सेल में ज्यादातर टीवी 50 इंच वाले बिके हैं, क्योंकि इनमें अब बहुत ज्यादा फीचर आ चुके हैं और लोग भी इनको पसंद कर रहे हैं। तीसरे नंबर वॉशिंग मशीन और फ्रिज की सेल रही है। इनकी संख्या भी करीब 25 से 30 हजार की मानी जा रही है। इनकी सेल में ज्यादातर आइटम 8 हजार से लेकर 30 हजार वाले हैं। ये धनतेरस इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों के लिए काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन

नए फीचर्स, वैरायटी, स्कीम ने लुभाया, अच्छी रही सेल- मनोज अंलग
बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक मनोज अंलग ने बताया कि धनतेरस पर काफी अच्छी सेल रही है। पिछले साल कोरोना के समय से काफी ज्यादा ग्राहक आए और खरीदारी भी की। अबकी बार इलेक्ट्रॉनिक्स सामान में कंपनियों ने काफी अच्छी वैरायटी, प्रोडक्ट, रेंज निकाली है। ये ग्राहकों को लुभा रही हैं। इसके बाद बैंक की फाइनेंस स्कीम भी काफी बेहतर हो चुकी हैं। जो आदमी पहले एकमुश्त राशि देकर अपनी मनचाही चीज नहीं खरीद पाता था अब वह आसान किस्तों में खरीद रहा है। अबकी बार दिवाली पर भी इससे ज्यादा होने की सेल है। सबसे ज्यादा बिक्री एलईडी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज की हुई है। हालांकि ऑनलाइन परचेज ने थोड़ा बहुत ही व्यापार को प्रभावित किया है लेकिन ऑफलाइन बिक्री दुकानदार और ग्राहक दोनों के लिए सही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के मुकाबले 20 प्रतिशत हुई सोने की सेल, लेकिन बाजार गरम : राजन गुप्ता
सिल्वर पैलेस ज्वैलर्स के मालिक राजन गुप्ता इस बार सराफ बाजार गरम है। इस बार चांदी के सेल काफी अच्छी हुई है। वहीं, चांदी के मुुकाबले सोने की सेल केवल 20 प्रतिशत तक ही हो पाई है। धनतेरस पर चांदी की आइटमस में मूर्तियां व सिक्के ज्यादा बिके। वहीं, आभूषणों की बात करें तो चांदी में इटालियन चांदी का क्रेज लोगों में काफी देखने को मिला है। इटालियन चांदी की चमक और क्वालिटी बढ़िया मिल रही है, जो ग्राहकों को लुभा रही है। वहीं, स्वर्ण आभूषणों में लोग ज्यादातर चेन, अंगूठी, कंगन, कड़े, हार, झुमके व बालियां बनवा रहे हैं। कुछ ही लोगों ने सोने के बिस्कुट, सिक्के या मूर्ति की खरीदी हैं। कुल मिलाकर पिछले साल के कोरोना के व्यापार से इस बार का व्यापार काफी बेहतर हुआ है।

Boom came in the electronics market, LED and mobile sold well

Boom came in the electronics market, LED and mobile sold well- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed