फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bone operation not done in civil hospital for six months

Panipat News: सिविल अस्पताल में छह महीने से हड्डी के नहीं हुए हड्डी के ऑपरेशन

Fri, 10 Mar 2023 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 10 Mar 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Bone operation not done in civil hospital for six months
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिविल अस्पताल में छह माह से हड्डी के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे। अस्पताल से इससे संबंधित मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। इसका बड़ा कारण सिविल अस्पताल की सी-आर्म मशीन का खराब होना है। मशीन करीब छह महीने से खराब पड़ी है।
जानकारों की माने तो यह मशीन कंडम हो चुकी है। सिविल अस्पताल प्रशासन ने मशीन का दो बार केस बनाकर मुख्यालय भी भेजा, लेकिन एचएमएससीएल(हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड) से नई मशीन नहीं मिली। डॉक्टरों ने सोशल मीडिया के माध्यम लोगों से मशीन को खरीदने में सहयोग मांगा। अब सिविल सर्जन ने सांसद संजय भाटिया को मशीन के लिए पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग सांसद निधि से मशीन चाहते हैं। मशीन की कीमत 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन


नवंबर में डॉक्टरों ने 100 दानवीरों से मांगे थे 15-15 हजार
नवंबर में डॉक्टरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मशीन को खरीदने में मदद मांगी थी। ढाई माह बाद भी डॉक्टरों को दानवीर नहीं मिला। इसलिए सिविल अस्पताल से हर रोज हड्डी संबंधी ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज चार मरीज रेफर
सी आर्म मशीन हड्डी का बारीकी से एक्सरे करती है। हड्डी के जुड़ने और फ्रैक्चर को भी स्पष्ट करती है। अस्पताल में हड्डी रोग की ओपीडी करीब सौ हो गई हैं। हर रोज तीन से चार ऑपरेशन संबंधी मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।


फेको मशीन भी खराब
सिविल अस्पताल में 2009 अत्याधुनिक तकनीक से आंखों की सर्जरी के लिए 15 लाख रुपये में फेको मशीन खरीदी थी। इससे महज तीन सर्जरी हुई। यह मशीन 2017 में कंडम हो गई। इसको अलमारी में रख दिया गया है। अब डॉक्टर पुरानी मशीन से ही सर्जरी कर रहे हैं। मुख्यालय से इंजीनियर नहीं मिल पाया है।
कोट
सी-आर्म मशीन अस्पताल के लिए जरूरी है। इससे हड्डी की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। सांसद से मशीन की मांग की है।
डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed