फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bombs and bullets are happening 100 meters away, Pragun trapped in Kharkiv, is not getting help

100 मीटर दूर हो रही है बम और गोलीबार, खारकीव में फंसे प्रगुण, नहीं मिल रही मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bombs and bullets are happening 100 meters away, Pragun trapped in Kharkiv, is not getting help
पानीपत। लगातार बमबारी और गोलीबारी के बीच पानीपत के प्रगुण शर्मा भी खारकीव में फंसे हुए हैं। वह इस समय खारकीव के रेलवे स्टेशन पर हैं, जहां वह खुले में स्टेशन पर खड़े हैं। प्रगुण ने बताया कि आसपास के बंकर पूरी तरह भर गए हैं। इस समय भारत के करीब 1200 विद्यार्थियों के साथ वह हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वहां न तो खाने को खाना मिल पा रहा है न ही पानी। पुलिस कंट्रोल रूम और भारतीय दूतावास को कॉल कर जल्द निकालने की सूचना दी है। उनके स्थान से 100 मीटर क्षेत्र में ही लगातार फायरिंग हो रही है।
विज्ञापन

यूक्रेनियन को ही ट्रेन में चढ़ने दे रहे, सिर्फ दो गेट खुले हैं
यूक्रेनियन को ही ट्रेन में चढ़ने दिया जा रहा है। प्रगुण ने बताया कि वह पिछले छह दिन से खारकीव रेलवे स्टेशन पर इस उम्मीद में खड़े हैं कि उन्हें किसी ट्रेन में बैठने दिया जाए लेकिन यूक्रेनियन का कहना है कि पहले वे सुरक्षित जगह जाएंगे। प्रगुण ने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सरकार कुछ नहीं कर रही है। भारतीय दूतावास से बताया गया कि खारकीव से किसी तरह बाहर निकलें, फिर मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed