{"_id":"66adddfb0d5071d7640eefca","slug":"body-of-pnb-chief-manager-was-found-in-hotel-in-panipat-deceased-was-resident-of-uttarakhand-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: होटल में मिला PNB के चीफ मैनेजर का शव, उत्तराखंड का रहने वाला था मृतक; 4 साल पहले हुई थी पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: होटल में मिला PNB के चीफ मैनेजर का शव, उत्तराखंड का रहने वाला था मृतक; 4 साल पहले हुई थी पोस्टिंग
Sat, 03 Aug 2024 01:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:13 PM IST
सार
पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी कमल गिरधर और सुभाष ने बताया कि मृतक राकेश पंजाब नेशनल बैंक की सीबीपी शाखा में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। यह शाखा हाइव होटल के पीछे है। इसी के पास एनके टावर गेस्ट हाउस के ऊपर वाले होटल में राकेश रहते थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत के जीटी रोड स्थित एनके टावर गेस्ट हाउस के उपर बने एक निजी होटल में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर का शव मिला है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। जो मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाले थे। राकेश पिछले करीब 20 साल से पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थे और पिछले 4 साल से उनकी पोस्टिंग पानीपत में हाइव होटल के पीछे पंजाब नेशनल बैंक की सीबीपी शाखा में थी।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक निवास स्थान रुद्रपुर की ओर जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे अपने पैतृक गांव के शमशान घाट में ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, मृतक के अंतिम संस्कार के लिए पंजाब नेशनल बैंक की कर्मचारी यूनियन ने पीड़ित परिवार को ₹20000 की मौके पर ही आर्थिक सहायता भी दी है।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी कमल गिरधर और सुभाष ने बताया कि मृतक राकेश पंजाब नेशनल बैंक की सीबीपी शाखा में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। यह शाखा हाइव होटल के पीछे है। इसी के पास एनके टावर गेस्ट हाउस के ऊपर वाले होटल में राकेश रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे राकेश की अचानक से तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन
होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना राकेश के परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।