फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Board notices given to traders cancelled, civic department will make new rules

Panipat News: व्यापारियों को दिए बोर्ड के नोटिस किए रद्द, निकाय विभाग बनाएगा नया नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Board notices given to traders cancelled, civic department will make new rules
पानीपत। नगर निगम द्वारा शहर के दुकानदारों को बोर्ड के थमाए नोटिस को सरकार ने रद्द कर दिए हैं। निगम करीब 400 दुकानदारों को 16 करोड़ रुपये के नोटिस अब तक दे चुका था। वहीं निगम के अधिकारी अब भी बाजारों का सर्वे लगातार कर रहे थे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग अब इसके लिए नए सिरे से नियम बनाएगा। इसके आधार पर ही बोर्ड लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पानीपत शहरी के विधायक प्रमोद विज ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने नगर निगम द्वारा दुकानदारों को बोर्ड लगाने के जुर्माना सहित नोटिस देने के मामले पर चर्चा की। इसके साथ संयुक्त व्यापार मंडल की मांग का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि निगम के 2022 के एक नोटिफिकेशन की जानकारी नहीं थी। ऐसे में दुकानों के बाहर कंपनी और दुकानदारों के व्यक्तिगत बोर्ड लगे हुए हैं। नगर निगम ने अब दुकानदारों को 2023 से अब तक का जुर्माना लगाकर नोटिस दिए हैं। व्यापारियों को दो से 20 लाख रुपये तक के नोटिस दिए हैं। वे इनकाे जमा कराने में असमर्थता जता रहे हैं। साथ ही आगे से नियमों की पालन का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विधायक की मांग पर इनको रद्द करने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


बॉक्स

भविष्य में नए नियम बनाएंगे
विधायक प्रमोद विज ने बताया कि व्यापारी भाइयों के विज्ञापन का पुराना बिल माफ कर दिया है। भविष्य में इसके लिए नियम बनाए जाएंगे। व्यापारियों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। शहरी विधायक प्रमोद विज ने व्यापारियों को फोन कर बोर्ड का टैक्स व जुर्माना माफ करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं। इससे शहर के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

व्यापारियों ने विधायक का जताया आभार
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान ने कहा कि शहर के व्यापारी तीन साल पुराने नियम के एक साथ लागू करने पर परेशान थे। करीब 400 दुकानदारों को करीब 16 करोड़ रुपये के नोटिस दिए जा चुके थे। निगम अधिकारी अब भी बाजार का सर्वे कर रहे हैं। व्यापारी पहले मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज के साथ बैठक कर मांग रख चुके थे। विधायक प्रमोद विज के सामने 29 मई को अपनी समस्या रखी थी। उन्होंने समाधान कराने का भरोसा दिया था। विधायक प्रमोद विज ने व्यापारियों के साथ किया अपना वायदा पूरा किया है। व्यापारी विधायक प्रमोद विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article