फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BMS student jumped into Yamuna from the bridge

Panipat News: बीएमएस के छात्र ने पुल से यमुना में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
BMS student jumped into Yamuna from the bridge
यमुना नदी के पुल से लटका हुआ युवक। सोशल मीडिया
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र में शनिवार शाम को यमुना पुल से बीएमएस के छात्र हिमांशु ने छलांग लगा दी। उसने अपना मोबाइल और लैपटॉप पुल पर मौजूद दो बच्चों को देकर छलांग लगाई। इससे पहले अपने दोस्त को फोन से मैसेज भेजकर इसकी सूचना भी दी थी। जिसमें उसने लिखा था कि में प्रॉब्लम में हूं...।
विज्ञापन

युवक के नदी में कूदने की सूचना पर कैराना थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका। सोशल मीडिया पर 2 मिनट 21 सेकेंड का वीडियो चल रहा है। समालखा के ओमप्रकाश ने बताया कि उसके छोटे भाई जयभगवान सरकारी अध्यापक हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा हिमांशु यमुनानगर के एक कॉलेज से बीएमएस की पढ़ाई कर रहा है। उन्हें पता चला कि शनिवार को वह कॉलेज से घर पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे वह यमुना नदी के सनौली और कैराना के बीच स्थित पुल पर पहुंचा। जहां पर उसने अपना मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान पुल पर खड़े दो बच्चों को देकर टूटी ग्रिल को पकड़कर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह नदी में कूद गया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटर बोट से नदी में तलाश कराई।

यमुना नदी के पुल से लटका हुआ युवक। सोशल मीडिया

यमुना नदी के पुल से लटका हुआ युवक। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed