फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blood stained clothes recovered from murdered uncle

Panipat News: हत्यारोपी मामा से खून से सने कपड़े बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Blood stained clothes recovered from murdered uncle
पानीपत। खोतपुरा गांव में मामी से प्रेम प्रसंग के शक में भांजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के आरोपी मामा को सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान उससे खून से सने कपड़े मछली फार्म से बरामद किए हैं। आरोपी से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका भांजा अपनी मामी से मोबाइल पर बात करता था। उसका अपनी मामी के साथ प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर उसकी उसके भांजे से कहासुनी हुई थी। उसके भांजे ने सोमवार रात को झगड़े के बाद उसे चैलेंज दिया था कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने गुस्से में रात को दूसरे फार्म पर जाकर भांजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। प्रकाश रैकवार (33) पुत्र डिब्बू मूल रूप से रैकवार गांव, दमोह खास, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। उसका मामा प्रीतम पुरुषोत्तम मध्य प्रदेश के लोहारी हट गांव का रहने वाला है। प्रीतम पुरुषोत्तम खोतपुरा गांव में संदीप संधु के मछली फार्म पर काम करता था। छह माह पहले प्रीतम पुरुषोत्तम अपने भांजे प्रकाश को मध्यप्रदेश से लेकर आया था। उसने इसको भी फार्म पर नौकरी दिला दी थी। दोनों अलग अलग फार्म पर काम करते थे। प्रीतम व प्रकाश के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा था। प्रीतम को शक था कि प्रकाश का उसकी मामी के साथ प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर प्रकाश व प्रीतम का रात को भी झगड़ा हुआ था। मालिक संदीप ने दोनों को समझाकर अलग अलग फार्म पर भेज दिया था। सोमवार रात को प्रीतम कुल्हाड़ी लेकर प्रकाश के पास पहुंच गया। यहां प्रकाश चारपाई पर आंगन में सो रहा था। प्रीतम ने सो रहे प्रकाश पर कुल्हाड़ी से एक के बाद कई वार किए। इसमें उसकी मौत हो गई थी। प्रीतम यहीं पर कुल्हाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन




वर्जन-



सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने थर्मल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। एक दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से खून से सने कपड़े बरामद किए गए। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed