फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blocked the road and attacked him on the neck with a sharp weapon.

Panipat News: रास्ता रोक धारधार हथियार से किया गर्दन पर वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Blocked the road and attacked him on the neck with a sharp weapon.
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी में दो युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसकी गर्दन पर धार धार हथियार से हमला किया। आरोपियों ने वारदात को रंजिशन अंजाम दिया।आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दीनानाथ कॉलोनी निवासी आकाश ने बताया कि वह सोमवार सुबह घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। उनकी कॉलोनी के ही विशाल उर्फ काला व अंकित ने उसका रास्ता रोक लिया। इन्होंने रंजिशन उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।अंकित ने धारधार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उसके परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया,जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद इसकी शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed