फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Block committee member's husband trapped in honey trap and demanded Rs 50 lakh

Panipat News: ब्लॉक समिति सदस्य के पति को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 50 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Block committee member's husband trapped in honey trap and demanded Rs 50 lakh
पानीपत। दो महिलाओं समेत छह शातिर लोगों ने पलहेड़ी गांव निवासी ब्लॉक समिति सदस्य के पति को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 50 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित को अगवाकर जान से मारने से धमकी दी और जल्द पैसों का इंतजाम करने को कहा। आरोपी उसे एक युवती से दुष्कर्म करने के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। वह युवती भी आरोपियों से मिली हुई थी। जब पीड़ित ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके खिलाफ सेक्टर 13-17 में दुष्कर्म का केस दर्ज भी करा दिया। अब पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर इसे साजिश करार दिया है। पुलिस ने इस मामले में सभी पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पलहेड़ी गांव निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ब्लॉक समिति की सदस्य हैं। उसके मकान के सामने उसकी चाची मूर्ति का मकान था। उसकी चाची ने यह मकान गांव के मुकेश को बेच दिया था। वह इसका विरोध कर रहे थे। इससे मुकेश और उसका भाई नरेंद्र उससे रंजिश रखने लगे। इनके साथ गांव की प्रीति व उसकी ननद रिया भी उनका समर्थन कर रही थीं। गांव का काला नाम का व्यक्ति 21 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे उसके घर आया। काला ने उसे कहा कि उसे कार में बैठे कुछ लोग बुला रहे हैं। वह बाहर आया तो मुकेश, नरेंद्र, सोनू व अंकुर ने उसको कार में डाल लिया और उस पर पिस्तौल तान दी और चुपचाप बैठने को कहा। वह उसका अपहरण कर गढ़ सरनाई गांव की ओर ले गए। अंकुर ने अपने मोबाइल में रिया की एक वीडियो दिखाई। जिसमें वह गर्भवती होने की बात कह रही है और उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही थी। उन्होंने उसे कहा कि अगर वह दुष्कर्म के केस से बचना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लें वरना जेल जाने के लिए तैयार रहे। वह इस बात से बेहद डर गया। उसने कहा कि वह इतने पैसे देने में असमर्थ है। फिर उन्होंने 20 लाख रुपये की मांग की। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने उस पर सेक्टर-13-17 थाना पुलिस में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। उसने आपबीती परिवार को बताई। इसके बाद उन्होंने आरोपियों की शिकायत देने का फैसला किया। अब उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशू ने बताया कि जितेंद्र की शिकायत पर मुकेश, उसके भाई नरेंद्र, सोनू, प्रीति, रिया व अंकुर पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed