फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blanket-Woolen Fabric Making Rotary Absorbing Machine Becomes The Center Of Attraction

कंबल-ऊनी कपड़ा बनाने वाली रोटरी अबोजिंग मशीन बनी आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Blanket-Woolen Fabric Making Rotary Absorbing Machine Becomes The Center Of Attraction
पानीपत। विधायक प्रमोद विज दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। अनाजमंडी में वीरवार को तीसरी यार्न, फेब्रिक, डाइंग, केमिकल मशीनरी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रदर्शनी में देश के 60 कंपनियों ने 70 स्टॉल लगाए। लुधियाना की सिगमा ऑटो टेक्स कंपनी की रोटरी अबोजिंग मशीन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। यह मल्टीपर्पज मशीन कंबल, बेडसीट, लेनन व ऊनी कपड़ा बनाने में सक्षम है।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज, चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल, ललित गोयल व मनीष अग्रवाल ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी विजन कम्युनिकेशन के बैनर तले लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के आयोजक अभिषेक शर्मा और अंकुर गोयल ने बताया कि सभी कंपनियों में उत्साह है। कंपनिया अपने बेहतरीन उत्पाद को इस प्रदर्शनी में लेकर आई हैं। इस बार धागे के साथ साथ मशीनों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बार ग्राहक बढ़ रहे हैं। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी रोटरी अबोजिंग मशीन को सिगमा ऑटो टेक्स कंपनी ने भारत में ही बनाया है। इसकी कीमत चीन से करीब सात लाख रुपये कम है। चीन में बनी इस मशीन की कीमत 22 लाख रुपये है जबकि प्रदर्शनी में इसकी कीमत 15 लाख रुपये प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में इस बार फाइबर, प्लॉयस्टर यार्न, वुलन, वेस्टेज यार्न, फैंसी यार्न, जूट यार्न, निटिंग मशीन, प्रिंटिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक जैकार्ड, फेसिंग मशीन, बायलर, मशीन के पुर्जे, कंप्रेसर, लूम्स, सोफे फैब्रिक, बेडशीट, हैंडलूम का सामान, कंबल और परदों का प्रदर्शन किया गया है। इस बार गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा से प्रदर्शनी में भाग ले रही हैं।
पानीपत में अब शुरू होगा थ्रो बेबी ब्लैंकेट का कारोबार
अब तक पानीपत में मिंक व पोलर कंबल की है मंडी थी। अब लुधियाना की कंपनी थ्रो बेबी ब्लैंकेट के प्रोजेक्ट को लेकर पानीपत पहुंची है। ये ब्लैंकेट काफी पतला है। इसको शॉल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्की सर्दी में इसको बेडसीट की जगह बिछा सकते हैं। बेबी ब्लेंकेट भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा।
पानीपत का रंगीन धागा किया जा रहा पसंद
पानीपत के उद्यमियों ने प्रदर्शनी में अपना रंगीन धागा प्रदर्शित किया है। रंगीन धागे को काफी पसंद किया जा रहा है। पानीपत में जर्मनी की अत्याधुनिक मशीन से बिना पानी के इस्तेमाल के रंगीन धागा बनाया जा रहा है। प्रदर्शनी में आए बाहर के खरीदारों को रंगीन धागा काफी आकर्षित कर रहा है।

ये कंपनी ले रही हैं हिस्सा
धागा बनाने वाली कंपनी भीलोसा, गंगा एक्रो, स्नाथन टेक्सटाइल, गार्डन सिल्क, डीएचएच, समता यार्न , आदित्य बिरला ( ग्रासिम इंडस्ट्रीज), यंग मैन वूलेन,रमना मशीन,यार्न प्लस, फिल टेक्स इंडिया लिमिटेड, इंडियन एक्रोलिक, नरेंद्र इंटरनेशल, सिगमा ऑटो टेक्स, बीके लिमिटेड, समता, एचआर यार्न , काबरा, दीप हैंडलूम व श्री महावीर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां अपने उत्पादों को इस प्रदर्शनी में लेकर आई हैं।

पानीपत। प्रदर्शनी के दौरान मशीन ध्द्योगपति को मशीन के बारे में जानकारी देते हुए।

पानीपत। प्रदर्शनी के दौरान मशीन ध्द्योगपति को मशीन के बारे में जानकारी देते हुए।- फोटो : Panipat

पानीपत। प्रदर्शनी में लगी विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी।

पानीपत। प्रदर्शनी में लगी विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed