{"_id":"645416c473a47138130c96c4","slug":"black-marketing-of-gas-cylinder-busted-panipat-news-c-18-1-111528-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने वीरवार को सेक्टर-25 की इंडो मार्केट फार्म से घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एचपी गैस एजेंसी के छह और भारत गैस कंपनी के दो सिलिंडर, एक खाली और एक आधा भरा सिलिंडर बरामद किया है। टीम ने वॉल्व और टूल भी बरामद किया है। इनके पास गैस बेचने का दस्तावेज या परमिट नहीं मिला। इसके बाद टीम ने सिलिंडर जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। दूसरी ओर कुटानी रोड पर टीम के आने की सूचना मिलते ही डिपोधारक डिपो पर ताला लगाकर फरार हो गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप निरीक्षक राज सिंह और प्रवीन ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक राहुल के साथ सेक्टर 25 इंडो फार्म मार्केट में घरेलू गैस सिलिंडरों की दुकान पर छापामारी की। यह दुकान किशनपुरा निवासी सोनू की है, जो बालाजी के नाम से है। सूचना थी कि सोनू गैस की कालाबाजारी करता है। टीम को मौके से एचपी गैस के छह भरे हुए सील बंद सिलिंडर, दो भारत गैस सिलिंडर (जिसमें एक खाली और एक में 5.8 किलो गैस थी), तीन रिफिल पीतल वाॅल्व और 21-23 नंबर की चाबी यानी टूल बरामद किया। बरामद सिलिंडरों के बारे में दुकानदार परमिट या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। सिलिंडरों को चांदनीबाग थाने के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के हवाले किया गया। इसके बाद सोनू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस पर स्थानीय पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवीण की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम कुटानी रोड स्थित दलबीर नगर में आजाद सिंह के डिपो पर पहुंची। डिपोधारक सीएम फ्लाइंग की छापामारी की सूचना मिलते ही डिपो पर ताला लगाकर फरार हो गया।