{"_id":"65d7b6497a00b57c970daaa8","slug":"bku-blocked-bhalsi-on-panipat-jind-road-panipat-news-c-244-1-pnp1001-114124-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाकियू ने पानीपत-जींद रोड पर भालसी में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाकियू ने पानीपत-जींद रोड पर भालसी में लगाया जाम
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। भाकियू (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर भालसी गांव में जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों पर दिल्ली कूच के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने और बल प्रयोग करने की निंदा की। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अड़े रहे।
पुलिस ने इसके बाद मतलौडा बाईपास से डायवर्ट किया। इन सबके बीच सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। पंजाब के किसानों को समर्थन देने अंबाला पहुंचे भाकियू-किसान भवन के प्रधान समेत 30 किसानों को बुधवार को दूसरे दिन भी जमानत नहीं मिली। किसानों के दिल्ली कूच करने के फैसले से हटने के बाद पानीपत-सोनीपत के बीच हलदाना बॉर्डर पर पुलिस वीरवार को कुछ पीछे रही।
भाकियू के कार्यकारी जिला प्रधान रामसिंह कुंडू की अगुवाई में किसान वीरवार को दोपहर 12 बजे नारेबाजी करते पानीपत-जींद रोड पर भालसी गांव पहुंचे। यहां सड़क जाम कर दी और बीच सड़क में तिरपाल बिछा लिया। मतलौडा थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने किसानों के न मानते देख मतलौडा बाईपास से वाहनों को डायवर्ट किया। राम सिंह कुंडू ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक ढंग से दिल्ली कूच करना चाहते हैं, पुलिस किसानों को रोककर उन पर बल प्रयोग कर रही है। एक किसान की मौत हो चुकी है और कई पुलिसकर्मियों की भी धुआं चढ़ने से मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों पर बल प्रयोग करना गलत है।
विज्ञापन
अंबाला में गिरफ्तार किसानों से नहीं हो सका संपर्क
भाकियू के अंबाला में गिरफ्तार 30 किसानों की वीरवार को जमानत नहीं हुई और न ही पुलिस ने उनको छोड़ा। भाकियू के पूर्व प्रधान चूहड़ सिंह रावल ने बताया कि किसानों के मोबाइल जब्त कर सेक्टर-10 स्थित खेल स्टेडियम में अस्थायी जेल रोका गया है। विदित है कि प्रधान सूरजभान रावल और वरिष्ठ नेता हरेंद्र राणा समेत 30 किसान बुधवार को पानीपत से पुलिस को चकमा देकर अंबाला पहुंच गए थे। वे शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों को समर्थन देने जा रहे थे।
जीटी रोड पर दूसरे दिन कुछ राहत
समालखा :
किसानों के दिल्ली कूच का फिलहाल फैसला टालने के बाद जीटी रोड पानीपत-सोनीपत सीमा स्थित हलदाना बॉर्डर पर वीरवार को कुछ शांति रही। यहां वाहन चालक आराम से गुजरते नजर आए। पुलिस टीम जीटी रोड के साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखे रही। विदित है कि पानीपत व सोनीपत पुलिस ने यहां किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए संयुक्त नाका लगाने की तैयारी पूरी कर रखी है।