फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJYM burnt effigies of Rahul and Congress

Panipat News: भाजयुमो ने राहुल और कांग्रेस का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
BJYM burnt effigies of Rahul and Congress
पानीपत। भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पाटीर्टी जीटी रोड लालबत्ती चौक पर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में जोरदार नारेबाजी की और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान तोड़ मरोड़ कर पेश करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलविंद्र आर्य की अगुवाई में कार्यकर्ता वीरवार सायं लालबत्ती चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने यहां जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला फूंका। बलविंद्र आर्य ने कहा कि अनुशासन में शक्ति होती है लेकिन कांग्रेस द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर गलत ढंग से बयां कर रही है। राहुल गांधी ने बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया और गिरने से उनको चोट लग गई। उन्होंने कहा कि चोट लगने के बाद राहुल गांधी ने उनसे माफी नहीं मांगी। देश के युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कभी भी वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं का सम्मान नहीं किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, जसविंद्र चहल, कुलविंद्र, दीपक, योगेश शर्मा, नीरज कश्यप, हेमंत, अमित शर्मा, सचिन, नवीन, आदेश, मंथन व जतिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed